Jharkhand News: झारखंड सरकार ड्यूटी पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के लिए खोलेगी स्कूल
Santosh Kumar | October 9, 2025 | 09:46 AM IST | 1 min read
यह स्कूल निजी स्कूलों के समकक्ष होगा और ड्यूटी पर शहीद हुए झारखंड के पुलिस कर्मियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा।
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए निःशुल्क स्कूल खोलने की योजना बना रही है। सोरेन ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए रांची के धुर्वा स्थित झारखंड जगुआर परिसर में चार एकड़ का भूखंड चिन्हित किया गया है।
उन्होंने कहा, "शिक्षा विभाग और झारखंड पुलिस के बीच स्कूल खोलने की रूपरेखा पर काम चल रहा है। यह स्कूल निजी स्कूलों के समकक्ष होगा और ड्यूटी पर शहीद हुए झारखंड के पुलिस कर्मियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा।"
पुलिस विभाग द्वारा स्कूल का संचालन
स्कूल का संचालन पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा। सीएम सोरेन ने पलामू में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए 2 पुलिस कांस्टेबल सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिवारों को 1.10 करोड़ रुपये के चेक सौंपे।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार झारखंड के पुलिस कर्मियों के लिए विशेष रूप से एक अस्पताल की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, "अस्पताल के निर्माण के लिए जल्द ही एक व्यापक कार्य योजना तैयार की जाएगी।"
यह अस्पताल रांची के होटवार स्थित जेएपी 10 परिसर में बनेगा। यह अत्याधुनिक अस्पताल पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। सोरेन ने मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों से भी बात की और उनका हालचाल पूछा।
अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतक कांस्टेबलों की पत्नियां स्नातक हैं और सरकार उन्हें लिपिक की नौकरी देगी। मानदेय के अलावा, परिवारों को शहीद कर्मियों के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लगभग 2 करोड़ रुपये भी मिलेंगे।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]JNVST Admissions 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा पंजीकरण की तिथि 9वीं-11वीं के लिए 21 अक्टूबर तक बढ़ी
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब 21 अक्टूबर, 2025 तक जेएनवीएसटी 2026 परीक्षा के लिए navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी