JPSC Recruitment 2023: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 342 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | February 29, 2024 | 03:49 PM IST | 2 mins read
जेपीएससी द्वारा झारखंड संयुक्त सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2024 से शुरू की गई है। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आज यानी 29 फरवरी को झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करने वाले उम्मीदवार जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 फरवरी 2024 से शुरू कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। जेपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत 342 रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जेसीसीएस एग्जाम 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन संभवतः 17 मार्च 2024 को किया जा सकता है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 342 रिक्त में से डिप्टी कमिशनर के 207 पद, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के 35 पद, स्टेट टैक्स ऑफिसर के 56 पद, सुपरिंटेंडेंट ऑफ प्रिजनर्स के 2 पद, झारखंड एजुकेशन सर्विस श्रेणी-2 के 10 पद, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का 1 पद, असिस्टेंट रजिस्टार के 8 पद, सुपरिंटेंडेंट ऑफ लेबर के 14 पद, प्रोबेशन ऑफिसर के 6 पद और इंस्पेक्टर के 3 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।
Jharkhand Combined Civil Service Exam 2023: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- झारखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Jharkhand Combined Civil Service Exam 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- भरे गए आवेदन पत्र को सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड करें।
- कैंडिडेट आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी