JAC Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट jharresults.nic.in पर जल्द होगा जारी
Abhay Pratap Singh | April 18, 2024 | 08:27 PM IST | 1 min read
जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विवरण जैसे रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) जल्द ही झारखंड कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2024 जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाकर जेएसी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।
जेएसी 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। जेएसी बोर्ड एग्जाम 2024 का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक किया गया। इस वर्ष कुल 3,44,822 छात्र जेएसी इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड 12वीं बोर्ड का परिणाम अप्रैल 2024 के भीतर जारी किया जा सकता है। हालाँकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर जेएसी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 जारी करने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है।
उम्मीद जताई गई है कि जेएसी सबसे पहले कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का परिणाम जारी करेगा। उसके बाद कला और वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। झारखंड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं दोपहर की पाली में 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की गई थी।
JAC 12th Board Results: डाउनलोड प्रक्रिया
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से जेएसी इंटरमीडिएट बोर्ड रिजल्ट 2024 देख सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
- इसके बाद छात्र कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- जेएसी 12वीं बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
JAC Board 10th Result 2024: कल होगा जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कल यानी 19 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे जेएसी मैट्रिक बोर्ड रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र लॉगिन विवरण की सहायता से अपना स्कोर देख सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी