Jharkhand Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की 14 फरवरी की परीक्षाएं स्थगित; नई तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | February 14, 2025 | 07:13 AM IST | 2 mins read
परीक्षा स्थगित करने के साथ ही झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी को राज्य भर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शब-ए-बारात के कारण कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की 14 फरवरी की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षाएं 4 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएंगी। आज यानी 14 फरवरी को माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जानी थी।
झारखंड बोर्ड नोटिस के अनुसार, “वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से किया जा रहा है। दिनांक 14.02.2025 (शुक्रवार) को कार्यपालक आदेश के तहत शब-ए-बारात के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। इस तिथि को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।”
जेएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “खाड़िया/ खोरठा/ कुरमाली, नागपुरी और पंच परगनिया विषयों के लिए माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षाएं 4 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इसी तरह, इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के छात्रों के लिए मुख्य भाषा परीक्षा हिंदी ए और अंग्रेजी ए का आयोजन 4 मार्च को किया जाएगा।”
पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम -
| तिथि एवं दिन |
माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10)
प्रथम पाली |
इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12)
द्वितीय पाली |
|---|---|---|
| सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक | |
|
14 फरवरी, 2025
(शुक्रवार) |
खाड़िया/ खोरठा/ कुरमाली, नागपुरी और पंच परगनिया | मुख्य भाषा परीक्षा हिंदी ए और अंग्रेजी ए |
पुर्ननिर्धारित परीक्षा कार्यक्रम -
| तिथि एवं दिन |
माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10)
प्रथम पाली |
इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12)
द्वितीय पाली |
|---|---|---|
| सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक | |
|
4 मार्च, 2025
(मंगलवार) |
खाड़िया/ खोरठा/ कुरमाली, नागपुरी और पंच परगनिया | मुख्य भाषा परीक्षा हिंदी ए और अंग्रेजी ए |
परीक्षा स्थगित करने के साथ ही झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी को राज्य भर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। झारखंड बोर्ड माध्यमिक, इंटर परीक्षा में यदि आगे कोई बदलाव किया जाता है, तो इसकी जानकारी JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और संबंधित स्कूल अधिकारियों के माध्यम से दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार