JAC Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट कल jacresults.com पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | April 29, 2024 | 10:12 AM IST | 2 mins read
जेएसी इंटरमीडिएट बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी करने के साथ ही कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट व जेंडर-वाइट उत्तीर्ण प्रतिशत की भी घोषणा करेगा।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) कल यानी 30 अप्रैल को झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jharresults.nic पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
जेएसी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। जेएसी द्वारा 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ ही जेंडर-वाइट उत्तीर्ण प्रतिशत, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, स्ट्रीम के अनुसार टॉपर्स की लिस्ट की भी घोषणा की जाएगी।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, स्ट्रीम, विषय कोड, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होगा। जेएसी इंटरमीडिएट परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जेएसी 12वीं बोर्ड परीक्षा में 3.44 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
जानकारी के अनुसार, JAC Class 12th Result कल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए जारी किया जाएगा। वहीं, झारखंड इंटरमीडिएट ऑर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए जेएसी 12th रिजल्ट मई 2024 के पहले सप्ताह में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी किया जा सकता है।
Jharkhand Board 12th Result: रिजल्ट कैसे जांचें?
Jharkhand Board Intermediate Result 2024 नीचे बताए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध जेएसी कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र JAC Result 2024 जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए हार्ड कॉपी निकालकर रख लें।
JAC Board Result 2024 Class 12: उत्तीर्ण अंक
झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट रिजल्ट में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को थ्योरी में 70 में से न्यूनतम 23 अंक प्राप्त करना होगा। वहीं, थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में 100 में से न्यूनतम 33 अंक प्राप्त करने वाले छात्र पास होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’