JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 6 और 7 का शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू

Santosh Kumar | August 19, 2026 | 09:04 PM IST | 2 mins read

यह अतिरिक्त चरण उन कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा मौका है, जिन्हें पिछले काउंसलिंग राउंड में एडमिशन नहीं मिला या सीट अलॉट नहीं हुई।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2026 के लिए अतिरिक्त ऑनलाइन काउंसलिंग के राउंड 6 और 7 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह चरण उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए खुला है जिन्हें अभी तक एडमिशन नहीं मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, जीकप काउंसलिंग राउंड 6 और 7 में 'फ्लोट' ऑप्शन उपलब्ध नहीं होगा। सीट अलॉटमेंट के बाद, कैंडिडेट्स को सिक्योरिटी डिपॉजिट और काउंसलिंग फीस मिलाकर कुल ₹3,250 जमा करने होंगे।

JEECUP Counselling 2026: ऑनलाइन काउंसलिंग संबंधी निर्देश

यह अतिरिक्त चरण उन कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा मौका है, जिन्हें पिछले काउंसलिंग राउंड में एडमिशन नहीं मिला या सीट अलॉट नहीं हुई। उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्स को प्राथमिकता के क्रम में ध्यान से भरें।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मूल सर्टिफिकेट, फोटो, अलॉटमेंट लेटर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ले जाना जरूरी है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या देरी होने पर एडमिशन रद्द हो सकता है। पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Also read UGC NET June 2026 Re-Exam: एनटीए अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं कराएगा दोबारा; जानें नई तारीखें

JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 6, 7 शेड्यूल

जीकप काउंसलिंग ग्रुप-ए, बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई, के1 से के8 और एल के लिए आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग शेड्यूल इस प्रकार है-

जीकप काउंसलिंग राउंड 6 शेड्यूल डेट्स

चॉइस फिलिंग (उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के योग्य उम्मीदवारों के लिए)

21 से 23 अगस्त तक

सीट आवंटन

24 अगस्त

फ्रीज विकल्प का चयन करें और सुरक्षा राशि + काउंसलिंग शुल्क जमा करें

25 से 28 अगस्त तक

जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन

25 से 29 अगस्त तक

सीट वापस लेने की अनुमति दी गई

30 अगस्त

व्यक्तिगत सूचना रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि

31 अगस्त

जीकप काउंसलिंग राउंड 7 शेड्यूल


चॉइस फिलिंग (उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के योग्य उम्मीदवारों के लिए)

31 अगस्त से 2 सितंबर तक

सीट आवंटन

3 सितंबर

लॉगिन (ऑनलाइन) के माध्यम से सुरक्षा राशि और काउंसलिंग शुल्क जमा करें।

4 से 7 सितंबर तक

जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन

5 से 8 सितंबर तक

सीट वापस लेने की अनुमति दी गई

9 सितंबर

व्यक्तिगत सूचना रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि

10 सितंबर

जीकप 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, फीस जमा करना और रिपोर्टिंग शामिल है। कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]