JEECUP 2026 Registration: जीकप पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ी, अब 20 मई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 18, 2026 | 03:04 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2026 का आयोजन सीबीटी मोड में 2 जून से 9 जून तक किया जाएगा।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने जीकप (यूपी पॉलिटेक्निक) 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अब 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
शुरुआत में जीकप 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया। हालांकि, 10 मई रविवार होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई तय की गई। इसके बाद अतिरिक्त अवसर देते हुए अंतिम तिथि पहले 17 मई और अब बढ़ाकर 20 मई 2026 कर दी गई है।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं और 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार ही यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन के पात्र हैं। जीकप रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 300 रुपये और एससी/ एसटी को 200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीवारों के लिए जीकप 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन लिंक 15 अप्रैल से सक्रिय है। जीकप 2026 में सफल कैंडिडेट ही काउंसलिंग में शामिल होने के पात्र होंगे।
जीकप 2026 परीक्षा 2 जून से 9 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। पेपर में फिजिक्स व केमिस्ट्री से 50 प्रश्न तथा गणित से 50 प्रश्न सहित कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा, जबकि -1 नेगेटिव मार्किंग है।
JEECUP 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जीकप 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- जीकप 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा