JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 25 जुलाई तक
Santosh Kumar | July 21, 2025 | 10:56 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके जीकप काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुनना होगा और 22 से 24 जुलाई, 2025 के बीच सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
यदि अभ्यर्थी फ्रीज विकल्प चुनता है तो उसे ₹3000 सीट स्वीकृति शुल्क तथा ₹250 काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कराने होंगे। फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिले में स्थित हेल्प सेंटर पर जाना होगा।
JEECUP 2025 Counselling: दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 जुलाई तक
इसके बाद, उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 जुलाई, 2025 (शाम 6 बजे तक) जिला सहायता केंद्रों पर होगा। पहले से राउंड 3 में सीट स्वीकार करने के बाद सीट वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2025 है।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके जीकप काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सत्र 2025-26 के लिए कक्षाएं 1 अगस्त 2025 से शुरू होंगी।
JEECUP Counselling 2025: जीकप राउंड 4 का शेड्यूल
जीकप राउंड 4 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 28 से 30 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 31 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 1 से 3 अगस्त तक सिक्योरिटी डिपॉजिट और काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।
इसके बाद, सभी अभ्यर्थियों को फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुनना होगा। जिनकी सीटें फ्रीज हैं, उन्हें 1 से 3 अगस्त तक अपने जिले के हेल्प सेंटर पर जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी।
अगर कोई सीट वापस लेना चाहता है तो वह 5 अगस्त 2025 तक ऐसा कर सकता है। इसके बाद जीकप राउंड 5 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल