JEE Mains Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 1 एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी, 21 जनवरी से होगा एग्जाम
Santosh Kumar | January 17, 2026 | 04:33 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपने जेईई मेन 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए जरूरी है, जो 21 जनवरी से शुरू होने वाली है। एनटीए ने जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
सेशन 1 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2026 पहले ही जारी कर दी है।
JEE Mains Admit Card 2026: जेईई मेन एग्जाम डेट और टाइमिंग
सेशन 1 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक होगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगे। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, तारीख, शिफ्ट, उम्मीदवार का नाम, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
JEE Main 2026 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सत्र 1 की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डिटेल्स चेक करके जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
जेईई मेन परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 13 भाषाओं में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल में होगा। यह आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई/बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है।
जेईई मेन 2026 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Mains 2026 City Intimation Slip: जेईई मेन सेशन 1 सिटी स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2206 एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 का एग्जाम 21 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा, जिसमें बीई/बीटेक और बीआर्क/बीप्लानिंग शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार