JEE Mains 2026: एनटीए ने बिना आधार वाले उम्मीदवारों के लिए फोटो वेरिफिकेशन की डेडलाइन 15 जनवरी तक बढ़ाई
Santosh Kumar | January 2, 2026 | 09:02 PM IST | 1 min read
एनटीए जल्द ही जेईई मेंस 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। जेईई मेन सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी उन कैंडिडेट्स के लिए है जिनके अपलोड किए गए फोटो और पहचान दस्तावेज में कुछ गड़बड़ी है। एनटीए ने ऐसे नॉन-आधार कैंडिडेट्स के लिए फोटो वेरिफिकेशन की डेडलाइन 15 जनवरी तक बढ़ा दी है।
JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions
JEE Main 2026 Tools: College Predictor
JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India
प्रभावित कैंडिडेट्स की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर लिंक भेजा गया है, जिसके जरिए उन्हें अपने सर्टिफिकेट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। कैंडिडेट्स को परीक्षा के दिन सर्टिफिकेट की प्रिंटेड कॉपी भी सेंटर पर ले जानी होगी।
यहां इसका फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। एनटीए ने उम्मीदवारों को अपने स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा प्रमाणित हाल की तस्वीर के साथ, हस्ताक्षरित और सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करके पहचान वेरिफाई करने का मौका दिया है।
उम्मीदवारों को क्लास-I राजपत्रित अधिकारी, जैसे तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, एसडीएम, डीएम/ भारतीय दूतावास के क्लास-I राजपत्रित अधिकारी (एनआरआई उम्मीदवारों के लिए) से सत्यापन प्राप्त करने की भी अनुमति दी गई है।
जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच होगी। एनटीए जल्द ही जेईई मेंस 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी