JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | February 23, 2025 | 04:56 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 रिजल्ट के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपने बी-आर्क और बी-प्लानिंग स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। एनटीए ने सेशन 1 जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक एक पाली में जेईई मेन बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर 2 परीक्षा के लिए कुल 62,740 छात्र उपस्थित हुए। एनटीए ने पेपर 2 के लिए ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर, सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की।
JEE Main Cutoff 2025: अंकों का कोई सामान्यीकरण नहीं
सेशन 1 परीक्षा बीई, बीटेक (पेपर 1) के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 30 जनवरी को हुई। एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया है।
साथ ही जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ जेईई मेन 2025 टॉपर्स सूची भी जारी कर दी गई है। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। पेपर 2 के अंकों का कोई सामान्यीकरण नहीं होगा।
Also read JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 1 रिजल्ट लिंक एक्टिव; 14 में से 5 टॉपर राजस्थान से
JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अपने अंक जांचें और जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 परीक्षा में कुल 12,58,136 उम्मीदवार उपस्थित हुए। जेईई मेन रिजल्ट 2025 अधिसूचना के अनुसार, 14 उम्मीदवारों ने पेपर 1 परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया। इनमें 5 उम्मीदवार राजस्थान से रहे।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Topper: राजस्थान के आयुष सिंघल ने हासिल किए पूरे 300 अंक, जानें रिजल्ट के बाद क्या कहा?
अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान के आयुष सिंघल ने जेईई मेन परीक्षा में 300/300 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे उन्हें जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 एआईआर 1 मिला है। परीक्षा में कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार