Jee Mains 2026 Final Answer Key: जेईई मेन्स सेशन 2 फाइनल आंसर की बीआर्क/ बीप्लानिंग के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 4, 2026 | 07:19 PM IST | 2 mins read
एनटीए सत्र 2 के लिए जेईई मेन फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित करेगा, जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture
Use Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज अप्रैल 2026 सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (Jee Mains) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। पेपर-2 (बीआर्क/ बीप्लानिंग) में उपस्थित हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन्स फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
Latest: JEE Main 2026 Architecture College Predictor
Admission Alert: B.Arch @ VIT Bhopal University. Apply Now
जेईई मेन्स सेशन 2 फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एनटीए जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट घोषित करेगा, जिसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार जेईई मेन्स आंसर की 2026 के आधार पर संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सामान्य प्रक्रिया का पालन करते हुए एनटीए ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की और शुल्क भुगतान के साथ समय-सीमा के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जेईई मेन्स 2026 फाइनल आंसर की जारी की गई है।
जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 के लिए पेपर-2 का आयोजन 7 अप्रैल को किया गया था, जिसके लिए भारत में लगभग 54,953 उम्मीदवारों और विदेश से 270 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उम्मीदवारों की उपस्थिति लगभग 73% रही और लगभग 97% उम्मीदवारों ने आधार प्रमाणीकरण पूरा किया।
एनटीए ने अभी तक सेशन 2 के लिए जेईई मेन 2026 पेपर 2 रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन मुख्य रूप से बीआर्क (B.Arch - 2A) और बीप्लानिंग (B.Planning - 2B) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer: डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘जेईई मुख्य 2026 पेपर-2 अंतिम उत्तर कुंजी’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगा।
- अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम