JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 5, 6, 7 और 8 अप्रैल की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 10:38 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन अप्रैल 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सत्र-2 के लिए 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2026: Memory Based Questions 2nd April (Shift-1)
JEE Main 2026: Rank Predictor | College Predictor | Admit Card Link
JEE Main Prep: Last 10 Year's Ques | Most Repeated Questions| High Scoring Chapters
Don't Miss: Mock Test | Important Formulas | Foreign Universities in India
जेईई मेन अप्रैल 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को हाल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इससे पहले, 2 और 4 अप्रैल की परीक्षा तिथियों के एडमिट कार्ड 29 मार्च को जारी कर दिए गए हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए पेपर 1 (बीई/ बीटेक) 2, 4, 5, 6 व 8 अप्रैल को और पेपर 2ए (बीआर्क) एवं पेपर 2बी (बीप्लानिंग) का आयोजन 7 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और द्वितीय शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।
नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर क्यूआर कोड और बारकोड की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सभी अभ्यर्थियों को पहचान प्रमाण के रूप में वही फोटो आईडी साथ लानी होगी, जिसे उन्होंने ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किया था और जिसका उल्लेख एडमिट कार्ड में किया गया है।”
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश और गेट बंद होने का समय सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
- ‘जेईई मेन 2026 सत्र 2 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी