JEE Main Result 2024: जेईई मेन सत्र 1 परिणाम jeemain.nta.ac.in पर घोषित, टॉपर सूची, फाइनल आंसर की यहां देखें
Santosh Kumar | February 13, 2024 | 08:35 AM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, कुल 11,70,048 छात्र एनटीए जेईई मेन्स 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, एनटीए ने बीई, बी.टेक के लिए जेईई मेन फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन फाइनल उत्तर कुंजी आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी के माध्यम से अंकों की गणना कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जेईई मेन 2024 का परिणाम पहले 12 फरवरी को घोषित किया जाना था, लेकिन रुझान के अनुसार, एनटीए ने 13 फरवरी की सुबह परिणाम घोषित किए।
एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2024 परिणाम के बाद परीक्षा टॉपर्स के नाम और प्रतिशत स्कोर की घोषणा करेगा। पिछले साल कुल 43 उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2023 परीक्षा (दोनों सत्रों में) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। हर साल, कई जेईई मेन के टॉपर्स की सूची जारी की जाती है। इसमें अखिल भारतीय टॉपर्स की सूची के साथ-साथ, राज्य टॉपर्स और टॉपर्स की श्रेणी-वार सूची भी शामिल होती है।
जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सत्र एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एनटीए ने पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की थी, जबकि पेपर 1 बी.टेक/बीई के लिए 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, कुल 11,70048 छात्र एनटीए जेईई मेन्स 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।
JEE Main 2024 Result: डाउनलोड प्रक्रिया
JEE Main 2024 Session 1 Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
-
नवीनतम घोषणा में JEE Main 2024 Result Session 1 दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
-
विवरण सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
यहां से स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
वे उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 1 रिजल्ट के परिणामों से खुश नहीं हैं, वे सत्र दो के लिए आवेदन कर सकते हैं। JEE Main 2024 Session 2 का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा, परीक्षा 4 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। अगर आपने पहले आवेदन किया है तो इस बार आपको केवल परीक्षा शुल्क ही देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार