Saurabh Pandey | February 13, 2024 | 11:15 PM IST | 9 mins read
एनटीए ने जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र 1 परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित की, इस परीक्षा में कुल 11,70,048 छात्र उपस्थित हुए।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, एनटीए ने बीई, बी.टेक के लिए जेईई मेन फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की है।
जेईई मेन जनवरी सेशन के लिए पेपर 1 की परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। पेपर 2 के लिए परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की गई थी। दोनों ही परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थी।
जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन अप्रैल के महीने में शुरू होने की उम्मीद है।
JEE Main 2024 Session 1 Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
नवीनतम घोषणा में JEE Main 2024 Result Session 1 दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
विवरण सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
यहां से स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
जेईई मेन 2024 सेशन 1 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
February 13, 2024 | 11:15 PM IST
कर्नाटक के अमोघ अग्रवाल ने जेईई मेन 2024 में 100 अंक हासिल किए। अमोघ जेईई मेन परिणाम 2024 के 43 टॉपर्स में से एक हैं।
February 13, 2024 | 10:59 PM IST
जेईई मेन कट-ऑफ 2024 जल्द आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी की जाएगी।
February 13, 2024 | 10:17 PM IST
February 13, 2024 | 09:34 PM IST
मार्च 2024 से सत्र 2 के लिए जेईई मेन सुधार विंडो शुरू किए जाने की संभावना है।
February 13, 2024 | 08:33 PM IST
एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2024 बीआर्क पेपर के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.ntaonline.in पर जारी करेगा।
February 13, 2024 | 07:51 PM IST
जेईई मेन 2024 में 150 अंकों के लिए प्रतिशत 97.56 से 98.62 के आसपास होगा।
February 13, 2024 | 06:24 PM IST
जेईई मेन 2024 परीक्षा पहली बार अबू धाबी, हांगकांग और ओस्लो में आयोजित की गई थी।
February 13, 2024 | 05:43 PM IST
जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र की परीक्षा भारत के बाहर मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस/अबुजा, कोलंबो, जकार्ता, मॉस्को, ओटावा, पोर्ट लुइस, बैंकॉक और वाशिंगटन डी.सी. में भी आयोजित की गई थी।
February 13, 2024 | 04:45 PM IST
जेईई मेन 2024 सेशन 1 परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।
February 13, 2024 | 04:31 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 के रिजल्ट में महिला अभ्यर्थियों में गुजरात की द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने टॉप किया है। उन्होंने महिला अभ्यर्थियों में उच्चतम स्कोर 99.9991763 पर्सेंटाइल हासिल किया है।
February 13, 2024 | 03:33 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट में पुरुषों में आरव भट्ट ने टॉप किया है, जबकि महिलाओं में गुजरात की द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने टॉप किया है।
February 13, 2024 | 03:24 PM IST
जेईई मेन 2024 पेपर 2ए (बी.आर्क.) और 2बी (बी.प्लानिंग) का रिजल्ट एनटीए अगले कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nta.ac.in पर जारी करेगा।
February 13, 2024 | 02:27 PM IST
जेईई मेन 2024 सेशन 1 के 23 टॉपर्स में से 19 टॉपर सामान्य श्रेणी के हैं और 4 ओबीसी-एनसीएल से हैं। । जेईई मेन सत्र 2 के परिणाम में सभी टॉपर्स की रैंक होगी।
February 13, 2024 | 02:23 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 के टॉपर्स के नाम और उनकी रैंक एक प्रेस रिलीज नोटिस के माध्यम से जारी कर दी है।
February 13, 2024 | 01:16 PM IST
जेईई मेन 2024 सेशन-2 4 से 15 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 1 में कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
February 13, 2024 | 01:12 PM IST
एनटीए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि जेईई मेन सेशन 1 स्कोरकार्ड वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर लाइव है।
February 13, 2024 | 11:32 AM IST
February 13, 2024 | 10:48 AM IST
एनटीए ने जेईई मेन 2024 परिणाम के बाद परीक्षा के टॉपर्स के नाम और प्रतिशत स्कोर की घोषणा कर दी है। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) में राज्यवार टॉपर और उनके एनटीए स्कोर इस प्रकार हैं:
February 13, 2024 | 10:14 AM IST
जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा एनटीए द्वारा 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
February 13, 2024 | 09:25 AM IST
जेईई मेन्स परीक्षा के दोनों घटकों के लिए कुल 12,31,874 उम्मीदवार नामांकित थे, जिनमें से 11,70,036 व्यक्ति वास्तव में परीक्षा में भाग ले रहे थे।
February 13, 2024 | 08:51 AM IST
जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सत्र एनटीए द्वारा बीई, बी.टेक के लिए 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
February 13, 2024 | 08:15 AM IST
JEE Main 2024 Result: Marking scheme
February 13, 2024 | 07:56 AM IST
एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2024 परिणाम के बाद परीक्षा टॉपर्स के नाम और प्रतिशत स्कोर की घोषणा कर सकता है।
February 13, 2024 | 07:38 AM IST
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। छात्र 2 मार्च 2024 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
February 13, 2024 | 07:26 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जेईई मेन्स 2024 परिणाम लॉगिन लिंक अपडेट कर दिया है।
February 13, 2024 | 05:54 AM IST
JEE Main 2024 Session 1 Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
February 13, 2024 | 05:50 AM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 13 फरवरी 2024 को सत्र 1 जेईई मेन 2024 रिजल्ट जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने जेईई मेन रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए jeemain.nta.ac.in पर लिंक अपडेट किया है। उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या तथा जन्मतिथि दर्ज कर अपना जेईई मेन 2024 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
February 13, 2024 | 05:42 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर एग्जाम का स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
February 13, 2024 | 12:36 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2024 परिणाम सत्र 1 जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
February 12, 2024 | 11:13 PM IST
जेईई मेन 2024 रिजल्ट आने के बाद एनटीए सोशल साइट ‘एक्स’ हैंडल पर भी जानकारी साझा करेगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) का आधिकारिक एक्स हैंडल @NTA_Exams है।
February 12, 2024 | 10:36 PM IST
आधिकारिक घोषणा के बाद जेईई मेन परिणाम 2024 सीजन 1 के साथ ही जेईई मेन टॉपर सूची 2024 वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी की जाएगी।
February 12, 2024 | 09:41 PM IST
जेईई मेन रिजल्ट 2024 आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी ntaresults.nic.in पर आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
February 12, 2024 | 09:02 PM IST
एनटीए आज यानी 12 फरवरी को जेईई मेन 2024 परिणाम घोषित करेगा। जेईई रिजल्ट 2024 सत्र 1 जारी होने का संभावित समय रात 10 बजे है।
February 12, 2024 | 08:11 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन सत्र 2 परिणाम तिथि की ऑनलाइन घोषणा कर दी है। एजेंसी द्वारा 25 अप्रैल को जेईई मेन सत्र 2 के परिणाम जारी किए जाएंगे।
February 12, 2024 | 07:37 PM IST
इस साल जेईई मेन रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी होगा। हालांकि, पिछले साल जेईई मेन परिणाम वेबसाइट www.jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया था।
February 12, 2024 | 06:54 PM IST
सत्र 1 के लिए जेईई मेन परिणाम 2024 आज शाम 7 बजे के बाद jeemain.nta.ac.in 2024 पर आने की उम्मीद है।
February 12, 2024 | 06:19 PM IST
जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 02 मार्च 2024 तक है। जेईई मेन सेशन 1 के परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए की तरफ से किसी भी समय जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
February 12, 2024 | 04:57 PM IST
आईआईटी मद्रास जांजीबार ने दो कार्यक्रमों - डेटा साइंस और एआई में बीएस और डेटा साइंस और एआई में एमटेक के लिए आवेदन विंडो खोली है। उम्मीदवार पात्रता परीक्षा के लिए 15 अप्रैल, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
February 12, 2024 | 04:31 PM IST
एनटीए की तरफ से जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर का नाम भी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा।
February 12, 2024 | 03:35 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन जनवरी सेशन पेपर 1 की फाइनल आंसर की से 6 प्रश्न हटा दिए हैं। इन्हें आप नीचे देख सकते हैं-
February 12, 2024 | 03:26 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
February 12, 2024 | 03:20 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2024 में उन्हीं छात्रों को सफल घोषित किया जाएगा, जो निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार अंक प्राप्त करते हैं। हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाते हैं।
February 12, 2024 | 02:04 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल आसंर की उम्मीदवारों की आपत्तियों को ठीक करने के बाद जारी की गई है। परीक्षा का रिजल्ट फाइनल आंसर की के मुताबिक ही जारी किया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार फाइनल आंसर की को चैलेंज नहीं कर सकता है।
February 12, 2024 | 01:55 PM IST
एनटीए की तरफ से अभी पेपर 1 बीई और बीटेक परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की गई है। पेपर 2 की आंसर की भी बहुत जल्द जारी की जाएगी। परीक्षार्थी आंसर की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
February 12, 2024 | 01:35 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी इसे jeemain.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
February 12, 2024 | 01:22 PM IST
जेईई मेन 2024 सेशन 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। JEE Advanced 2024 के लिए आवेदन अप्रैल के महीने में शुरू होने की उम्मीद है।
February 12, 2024 | 01:00 PM IST
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल जेईई मेन्स के दोनों पेपरों के लिए करीब 12 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11.70 लाख ने परीक्षा दी। जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण अप्रैल 2024 में शुरू होने की संभावना है।
February 12, 2024 | 12:30 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की 06 फरवरी 2024 को जारी की थी। इसके बाद उम्मीदवारों से 07 से 09 फरवरी 2024 तक जेईई मेन उत्तर कुंजी पर आपत्ति मांगी गई थी। जेईई मेन 2024 रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर जारी की जाएगी।
February 12, 2024 | 12:23 PM IST
जेईई मेन्स सेशन 1 के रिजल्ट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए जेईई की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट jeemain.nta.nic.in को चेक करते रहना होगा, जिससे रिजल्ट जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड किया जा सके।
February 12, 2024 | 12:17 PM IST
February 12, 2024 | 12:15 PM IST
जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षाएं पेपर 1 के लिए 24, 27 ,29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पेपर 2 की परीक्षा 24 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी।