JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, अंतिम उत्तर कुंजी आज जारी होने की उम्मीद, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 10:59 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सेशन 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी आज जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए की घोषणा के बाद कैंडिडेट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना जेईई मेन जनवरी 2026 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 फरवरी को जारी की गई। उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा एजेंसी एनटीए 11 फरवरी को जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी और परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, कुछ प्रकाशनों का कहना है कि जेईई मेन की अंतिम उत्तर कुंजी आज जारी हो जाएगी और परिणाम 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
जेईई मेन सेशन 1 2026 परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी। पिछले वर्ष, सत्र 1 के लिए 13,11,54 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,58,136 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और उपस्थिति दर 95.93% रही।
एनटीए ने कहा, “दोनों सत्रों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया के लिए कुल मिलाकर (न कि व्यक्तिगत विषय में) दोनों एनटीए अंकों में से सर्वश्रेष्ठ अंक पर विचार किया जाएगा।” जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
JEE Mains Result: एनटीए स्कोर क्या है?
एनटीए स्कोर की गणना सत्र 1 की परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए रॉ मार्क्स के आधार पर की जाएगी। एनटीए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित तीनों विषयों के एनटीए स्कोर और कुल स्कोर की गणना के लिए फिर से नॉर्मलाइजेशन मैथड का उपयोग करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल