Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 09:46 AM IST | 2 mins read
आईबी सिक्योरिट असिस्टेंट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिंटेंट (IB Security Assistant) टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in और www.ncs.gov.in के माध्यम से आईबी सिक्योरिट असिस्टेंट टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबी सिक्योरिट असिस्टेंट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबी एसए टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इंटेलिजेंस ब्यूरो एसए टियर 2 परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही टियर 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आईबी सिक्योरिटी असिंटेंट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
सिक्योरिट असिस्टेंट टियर 2 परीक्षा 60 मिनट की अवधि के लिए ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में कराई जाएगी। पेपर कुल 50 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। टियर 2 में सफल कैंडिडेट इंटरव्यू चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंटेलिजेंस ब्यूरों में कुल 4,987 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमएचए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबी एसए टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: