JEE Main Session 1 Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 आंसर की पर कल तक दर्ज करें आपत्तियां, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | February 5, 2026 | 02:36 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन जनवरी प्रोविजनल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लिंक 4 फरवरी से सक्रिय है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सत्र 1 (पेपर 1 बीई/ बीटेक) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करके प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सेशन 1 आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 6 फरवरी (रात 11:50 बजे) तक सक्रिय रहेगी। जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठाने के लिए परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एनटीए ने जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 फरवरी को जारी की थी। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सहायक दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्तियां समय रहते दर्ज करा लें।
चैलेंज के लिए फीस ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। जेईई मेन आंसर की की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार द्वारा दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को संशोधित किया जाएगा और उसी के अनुसार सभी उम्मीदवारों के जवाबों पर लागू किया जाएगा
रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती स्वीकार या अस्वीकार किए जाने के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के निपटारे के बाद विशेषज्ञों द्वारा फाइनल की गई उत्तर कुंजी ही अंतिम होगी।
JEE Main January Provisional Answer Key 2026: आपत्तियां कैसे उठाएं?
जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘आंसर की चैलेंज - जेईई मेन 2026 सेशन 1’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपत्ति वाले प्रश्नों का चयन करें और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]RTE Bihar Admission 2026-27: आरटीई बिहार एडमिशन के लिए आवेदन डेट 15 फरवरी तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी
यह फैसला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, वंचित समूहों और अनाथ बच्चों के लिए एक शानदार मौका है। माता-पिता अपने बच्चों की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट gyandeep-rte.bihar.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल