JEE Main Paper 2 Result 2024: जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क, बीप्लानिंग परिणाम jeemain.nta.ac.in पर जारी, ऐसे देखें
Santosh Kumar | March 7, 2024 | 09:27 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 बी.आर्क,बी.प्लानिंग परीक्षा के लिए 74,002 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से कुल 55,493 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग के नतीजे जारी कर दिए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) पेपर 2 के नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को जेईई-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग के नतीजे की जांच कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide | 20 Most Repeated Chemistry Ques
एनटीए ने नतीजों के साथ जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से अपने परिणाम अंकों की गणना कर सकते हैं।
जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सत्र एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की थी।
JEE Main 2024 Result: डाउनलोड प्रक्रिया
JEE Main 2024 Session 1 Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
-
नवीनतम घोषणा में JEE Main 2024 Result Session 1 दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
-
विवरण सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
यहां से स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Also read JEE Main Paper 2 Result 2024: जेईई मेन बीआर्क-बी प्लानिंग आंसर की jeemain.nta.ac.in पर जारी
बता दें कि जेईई मेन 2024 की बी.आर्क, बी.प्लानिंग परीक्षा के लिए 74,002 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से कुल 55,493 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। एनटीए ने जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 परीक्षा 2024 में 75% उपस्थिति प्रतिशत दर्ज किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, एनटीए जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए कुल 11,70,048 छात्र उपस्थित हुए।
जेईई मेन पेपर 1 का परिणाम एनटीए द्वारा 13 फरवरी को जारी किया गया था। एनटीए द्वारा जारी पेपर 1 रिजल्ट में 23 अभ्यर्थी 100 परसेंटाइल हासिल करने में सफल रहे थे। ऐसे में वे उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 1 बी.आर्क, बी.प्लानिंग रिजल्ट के परिणामों से खुश नहीं हैं, वे सत्र दो में भाग ले सकते हैं। JEE Main 2024 Session 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा।
अगली खबर
]Haryana Board Exam 2024: हरियाणा बोर्ड परीक्षा का आज से आयोजन, इन दस्तावेजों के साथ एग्जाम सेंटर पहुंचें छात्र
बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। बीएसईएच हरियाणा बोर्ड 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र और एक फोटो आईडी प्रमाण लाना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल