Santosh Kumar | February 27, 2024 | 08:28 AM IST | 2 mins read
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षा 26 मार्च तक जबकि 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज यानी 27 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा राज्य के 1,484 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं क्रमशः 26 मार्च और 2 अप्रैल तक आयोजित करेगा।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। बीएसईएच हरियाणा बोर्ड 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र और एक फोटो आईडी प्रमाण लाना होगा। इसके अलावा बोर्ड की ओर से कुछ गाइडलाइंस भी साझा की गई हैं जिसका उम्मीदवारों को पालन करना होगा।
एचबीएसई बोर्ड परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। बता दें कि हरियाणा बोर्ड नियमित परीक्षाओं के अलावा ओपन स्कूल, री-अपीयर, एडिशनल, मर्सी चांस और नंबर करेक्शन परीक्षाएं भी आयोजित कर रहा है। ऐसे में उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए दिशानिर्देश नीचे पढ़ सकते हैं।
Also readBSEB Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सपन्न, अब रिजल्ट का इंतजार
किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254309, सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assec@bseh.org.in सीनियर सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assrs@bseh.org.in और adhos@bseh.org.in पर तुरंत सम्पर्क करते हुए समाधान पा सकते हैं।