JEE Main 2024 Session 1: जेईई मेन एग्जाम 2024 सत्र 1 के लिए आंसर की जल्द होगी जारी
Abhay Pratap Singh | February 2, 2024 | 12:38 PM IST | 1 min read
जेईई मेन परीक्षा 2024 सत्र 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की जल्द जारी की जाएगी। जिसे कैंडिडेट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
नई दिल्ली: जेईई मेन परीक्षा 2024 सत्र 1 के अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आंसर की जल्द जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार जेईई मेन उत्तर कुंजी वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं। एनटीए द्वारा जारी उत्तर कुंजी की मदद से कैंडिडेट संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
एनटीए छात्रों द्वारा आंसर की को दी गई चुनौती के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा। जेईई मेन परीक्षा 2024 एनटीए ने 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित किया था। सत्र 1 के लिए पेपर 2 का आयोजन 24 फरवरी को किया गया, जबकि शेष तिथियों में पेपर 1 का आयोजन हुआ।
जेईई मेन आंसर की 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद जेईई मेन उत्तर कुंजी निम्नलिखित चरणों का पालन कर देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2024 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और जेईई मेन उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- एनटीए जेईई मेन आंसर की 2024 डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
आपको बता दें कि, जेईई मेन सत्र 2 के लिए एनटीए ने 2 फरवरी 2024 से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीजन 2 के लिए उम्मीदवार 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जेईई मेन सीजन 2 एग्जाम का आयोजन 1 से 15 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें