JEE Main Correction Window 2026: जेईई मेन सेशन 1 करेक्शन विंडो आज होगी बंद, आवेदन सुधार प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | December 2, 2025 | 07:02 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 2 दिसंबर (रात 11:50 बजे) तक जेईई मेन 2026 आवेदन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2026 सत्र 1 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। जेईई मेन सेशन 1 2026 परीक्षा 21 से 30 जनवरी, 2026 तक कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को नाम, माता-पिता का नाम, कक्षा 10/12 की जानकारी, राज्य पात्रता कोड, परीक्षा शहर वरीयता, परीक्षा माध्यम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी, हस्ताक्षर और आधार विवरण जैसी जानकारी में सुधार करने की अनुमति है। हालांकि, पंजीकृत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी व वर्तमान पता, आपातकालीन फोन नंबर और फोटो सुधार नहीं कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “कैंडिडेट्स 2 दिसंबर, 2025 (रात 11:50 बजे तक) तक करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद, एनटीए किसी भी हालत में किसी भी जानकारी में कोई भी करेक्शन नहीं करेगा। एक्स्ट्रा फीस (जहां भी लागू हो) संबंधित कैंडिडेट को क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई से देनी होगी।”
जेईई मेन 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार सेशन-1 और सेशन-2 के लिए आयोजित की जाती है।
JEE Main Correction Window 2026 Session 1 Link: कैसे सुधार करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘जेईई मेन सेशन 1 करेक्शन विंडो’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवश्यक फील्ड संपादित करें और समीक्षा करें।
- यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार