Abhay Pratap Singh | December 1, 2025 | 02:36 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा (PHHT25) 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो कल बंद कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 2 दिसंबर तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी हैंडपंप तकनीशियन उत्तर कुंजी 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ हैंडपंप तकनीशियन भर्ती 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 नवंबर को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 2 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे तक प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।”
उम्मीदवारों को प्रति चुनौतियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। कैंडिडेट को ऑनलाइन आपत्ति के दौरान दस्तावेजों की सॉफ्टकॉपी अपलोड करना होगी।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन मॉडल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं:
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशिन आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
एलिजिबल कैंडिडेट सीजीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए एसएसई के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से अलग-अलग डिपार्टमेंट में कुल 238 वैकेंसी भरी जाएंगी।
Santosh Kumar