JEE Main Answer Key Challenge: जेईई मेन आंसर की 2024 चैलेंज का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई

Saurabh Pandey | February 9, 2024 | 10:50 AM IST | 2 mins read

जेईई मेन आंसर की 2024 के खिलाफ चैलेंज करने का आज यानी 09 फरवरी 2024 आखिरी दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन आंसर की 2024 चैलेंज का आखिरी मौका 09 फरवरी तक है।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जेईई मेन 2024 की प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ चैलेंज करने की विंडो आज यानी 09 फरवरी 2024 रात 11 बजे के बाद बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार एनटीए की तरफ से जारी की गई जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र की आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर दर्ज करा सकते हैं।

एनटीए की तरफ से पूर्व में जारी शेड्यूल के मुताबिक आंसर की को चैलेंज करने की समय सीमा 06 से 08 फरवरी 2024 तक थी। लेकिन सर्वर में तकनीकी खामी के चलते शेड्यूल को संशोधित किया गया। नए शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन आंसर की के खिलाफ चैलेंज करने की विंडो 07 फरवरी से 09 फरवरी तक खोली गई है।

जेईई मेन जनवरी सत्र की आंसर की को चैलेंज करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न जिस पर चैलेंज करना चाहते हैं, उसके लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना शुल्क जमा किए किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।

एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि उम्मीदवार द्वारा किया गया चैलेंज सही पाया जाता है, तो आंसर की को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। संशोधित फाइनल आंसर के आधार पर ही रिजल्ट तैयार और घोषित किया जाएगा।

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
  • अब सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नीचे प्रश्न आईडी दिखाई देगी।

JEE Main 2024 परीक्षा विवरण

एनटीए की तरफ से जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा 24 जनवरी को पेपर 2A-बी.आर्क और पेपर 2B बी.प्लानिंग के लिए आयोजित की गई थी, जबकि 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को पेपर 1 बीई.बीटेक के लिए आयोजित किया गया था। जेईई मेन परीक्षा देशभर के 291 शहरों के 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें देश के बाहर 21 शहरों में परीक्षा आयोजित की गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]