JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन सेशन 1 आंसर-की जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | February 4, 2025 | 05:36 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सत्र 1 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए जेईई मेन आंसर-की 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
एनटीए ने बीटेक/बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए पेपर 2बी की परीक्षा 284 भारतीय शहरों और 15 अन्य देशों के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की। सत्र 1 की परीक्षा में कुल उपस्थिति 94.4% रही।
जेईई मेन सत्र 1 2025 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए जेईई मेन आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है।
JEE Main Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन डेट और फीस
एनटीए ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 2 दिन का समय दिया है। जो अभ्यर्थी आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 6 फरवरी 2025 तक जेईई मेन आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।
जेईई मेन आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को आंसर की में दिए गए प्रश्न आईडी और उत्तर को नोट करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
JEE Mains 2025 Answer Key: जेईई मेन्स आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज पर जेईई मेन 2025 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- जेईई मेन आंसर-की 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- जांच करें यदि विसंगति है तो आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आपत्ति शुल्क जमा करें पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 का रिजल्ट 12 फरवरी, 2025 तक घोषित किया जाएगा। परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 फरवरी तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक, सैलरी
इस आर्टिकल में एनआईटी कुरुक्षेत्र में एडमिशन के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए, साथ ही एनआईटी कुरुक्षेत्र की कटऑफ रैंक और औसत पैकेज के बारे में भी बताया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार