JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन एडमिट कार्ड 28, 29 और 30 जनवरी की परीक्षा के लिए jeemain.nta.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | January 23, 2025 | 07:57 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 28, 29 और 30 जनवरी को प्रयागराज केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को पास के शहर वाराणसी के केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 1 के एडमिट कार्ड 28, 29 और 30 की परीक्षा तिथि के लिए जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा भारत और विदेशों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने पहले ही जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जारी कर दी है।
JEE Mains Admit Card 2025: महाकुंभ के चलते केंद्र स्थानांतरित
जारी नोटिस के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि कई अभ्यर्थियों ने 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई व्यक्त की है।
इसके चलते एनटीए ने इन तिथियों पर प्रयागराज के केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को नजदीकी शहर वाराणसी के केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया है। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड और बारकोड उपलब्ध हो।
उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के लिए आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो आईडी और एडमिट कार्ड में उल्लिखित फोटो आईडी भी साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन एडमिट कार्ड 28, 29 और 30 जनवरी की परीक्षा के लिए डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- डिटेल्स चेक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित कर रहा है। एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा की शिफ्ट 1 का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है जबकि शिफ्ट 2 का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।
30 जनवरी को एनटीए पेपर 2A (बी.आर्क), पेपर 2B (बी.प्लानिंग) और दोनों (बी.आर्क और बी.प्लानिंग) के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल