JEE Main 2026 LIVE: जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन सभी शिफ्ट के क्वेश्चन पेपर, एनालिसिस, आंसर की जानें
Saurabh Pandey | January 28, 2026 | 09:06 AM IST | 12 mins read
जेईई मेन 2026 सत्र 1 की परीक्षाएं 29 जनवरी तक चलेंगी। एनटीए ने 28 और 29 जनवरी की परीक्षाओं के लिए जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दी है।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 सेशन 1 के चौथे दिन की परीक्षा बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की गई। जेईई मेन 2026 जनवरी 24 शिफ्ट 2 परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। एनटीए ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions
JEE Main 2026 Tools: College Predictor
JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India
जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचें और सभी परीक्षा नियमों का पालन करें, जिसमें जेईई मेन 2026 का एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना शामिल है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी
एनटीए ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। 24 जनवरी को "हिंद दी चादर" समागम के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। शहर में मौजूद उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और निर्धारित समय से काफी पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं। जेईई मेन 2026 का एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।
जेईई मेन 2026 सत्र 1 की परीक्षाएं 29 जनवरी तक चलेंगी। एनटीए ने 28 और 29 जनवरी की परीक्षाओं के लिए जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
Also read JEE Main 2026 Analysis: जेईई मेन जनवरी 23 शिफ्ट 2 विषयवार एनालिसिस जारी, ओवरऑल मध्यम रहा कठिनाई स्तर
जेईई मेन 2026 का आधिकारिक कट-ऑफ जेईई मेन 2026 के परिणाम के साथ ही घोषित किया जाएगा। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 परिणाम की तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है और सत्र 1 की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना दी जाएगी।
JEE Main 2026: ड्रेस कोड
- धातु से बने आभूषण जैसे अंगूठियां, कंगन और झुमके पहन कर परीक्षा केंद्र पर न आएं।
- मोटे तले वाले जूते पहनना मना है।
- सादे और आरामदायक कपड़े पहनें।
- स्कार्फ न पहनें।
JEE Main 2026 Exam: परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं
जेईई मेन 2026 परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ज्यामिति बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, किसी भी प्रकार का कागज या स्टेशनरी, पाठ्य सामग्री, भोजन और पानी, मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैलकुलेटर, डॉक्यूपेन, स्लाइड रूल, लॉग टेबल, कैमरा, टेप रिकॉर्डर, धातु की वस्तुएं लेकर जाना सख्त मना है।
January 28, 2026 | 09:06 AM IST
जेईई मेन 28 जनवरी शिफ्ट 1 परीक्षा शुरू
एनटीए ने देशभर के विभिन्न केंद्रों पर जेईई मेन 2026 28 जनवरी शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू कर दी गई है। परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।
January 28, 2026 | 08:05 AM IST
जेईई मेन 28 जनवरी शिफ्ट 1 परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू
परीक्षा एजेंसी एनटीए जेईई मेन जनवरी 2026 के पांचवें दिन की पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित करेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
January 28, 2026 | 07:03 AM IST
JEE Mains 2026 January 28 exam: जेईई मेन परीक्षा आज
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 1 2026 के लिए अगली परीक्षा आज यानी 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने jeemain.nta.nic.in पर पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
January 27, 2026 | 10:49 PM IST
जेईई मेन जनवरी 2026 की अगली परीक्षा कल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन जनवरी 2026 की अगली परीक्षा कल यानी 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
January 27, 2026 | 09:29 PM IST
jee main session 1 28 january exam: अनिवार्य दस्तावेज
- जेईई मेन एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी।
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड आदि)।
- एक पासपोर्ट साइड की फोटो।
- दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
January 27, 2026 | 07:44 PM IST
jee mains 2026 session 2 registration date: जेईई मेन 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन
जेईई मेन अप्रैल 2026 सेशन के लिए पंजीकरण विंडो लिंक जल्द ही सक्रिय की जाएगी। जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
January 27, 2026 | 06:15 PM IST
JEE Mains 2026 Expected Cutoff: जेईई मेन 2026 के लिए अपेक्षित कटऑफ
पिछले वर्षों के कटऑफ के आधार पर जेईई मेन्स 2026 के लिए संभावित कटऑफ अंकों की जांच यहां कर सकते हैं:
- सामान्य श्रेणी के छात्रों का संभावित कटऑफ प्रतिशत 93-95 रहने की उम्मीद है।
- जनरल ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 80-82 के बीच हो सकता है।
- ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को 79-81 के बीच स्कोर की आवश्यकता हो सकती है।
- एससी श्रेणी के लिए 60-63 अंक और एसटी श्रेणी के लिए 47-50 अंक कटऑफ होने की उम्मीद है।
January 27, 2026 | 04:52 PM IST
jee main admit card download: जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 जारी
जेईई मेन जनवरी सेशन 2026 की 28 और 29 जनवरी की परीक्षा तिथि के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
January 27, 2026 | 03:56 PM IST
JEE Mains 2026 Question Paper: जेईई मेन आंसर की 2026 कब आएगी?
एग्जाम के बाद, कोचिंग इंस्टीट्यूट मेमोरी-बेस्ड क्वेश्चन पेपर और अनऑफिशियल आंसर-की जारी करेंगे। ये स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद करेंगे। जेईई मेन 2026 आंसर-की पीडीएफ एनटीए द्वारा jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
January 27, 2026 | 03:42 PM IST
JEE Mains 2026 Shift 1 Analysis: जेईई मेन 2026 जनवरी 22 शिफ्ट 1 एनालिसिस
एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स के फीडबैक के अनुसार, पेपर का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मीडियम से मुश्किल रहा। जेईई मेन 2026 जनवरी 22 शिफ्ट 1 का पेपर जनवरी 2025 की शिफ्ट्स की तुलना में लगभग उसी डिफिकल्टी लेवल का रहा।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2026 January 22 Shift 1 Analysis: जेईई मेन जनवरी 22 शिफ्ट 1 एनालिसिस जारी, कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन
January 27, 2026 | 03:09 PM IST
जेईई मेन जनवरी 2026 की अगली परीक्षा कब होगी?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जनवरी 2026 सत्र के लिए जेईई मेन की अगली परीक्षा 28 जनवरी और फिर 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
January 27, 2026 | 01:57 PM IST
JEE Main 2025 Marks vs Percentile: जेईई मेन 2025 मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल
|
जेईई मेन मार्क्स |
जेईई मेन परसेंटाइल |
|---|---|
|
300-280 |
100-99.99745 |
|
279-260 |
99.99417-99.98881 |
|
259-240 |
99.97720-99.94664 |
|
239-220 |
99.91595-99.90111 |
|
219-200 |
99.80777 – 99.79506 |
|
199-170 |
99.62402-99.45693 |
|
169-140 |
99.06985-98.73238 |
|
139-110 |
97.94047-97.14293 |
|
109-80 |
95.64338-93.47123 |
|
79-50 |
90.41098-82.01606 |
|
49-20 |
73.08140-37.69452 |
|
19-0 |
20.95045-0.84351 |
January 27, 2026 | 12:41 PM IST
JEE 2026 Admit Card Download: जेईई 2026 एडमिट कार्ड हेल्पडेस्क
जेईई मेन 2026 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
January 27, 2026 | 11:52 AM IST
JEE Hall Ticket 2026: जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सत्र 1 की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डिटेल्स चेक करके जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
January 27, 2026 | 11:02 AM IST
JEE Main Session 2 Registration: जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण
जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए पंजीकरण जल्द ही जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
January 27, 2026 | 10:15 AM IST
JEE Main 2026 Result Date: जेईई मेन 2026 रिजल्ट डेट
जेईई मेन 2026 सत्र 1 का परिणाम 12 फरवरी 2026 तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा 29 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
January 27, 2026 | 09:08 AM IST
JEE Previous Year Question Paper: जेईई पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र कहां मिलेगा?
जेईई के पिछले साल के क्वेश्चन पेपर ऑफिशियल एनटीए वेबसाइट पर देख सकते हैं। कई लोकप्रिय शिक्षा पोर्टल और प्रमुख कोचिंग संस्थान भी अपनी वेबसाइटों पर जेईई के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का संकलन प्रदान करते हैं।
January 27, 2026 | 07:34 AM IST
JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 1 एडमिट कार्ड 28, 29 जनवरी की परीक्षा के लिए जारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा तिथि 28 और 29 जनवरी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
January 26, 2026 | 06:51 PM IST
JEE Mains 2026 Exam Guidelines: जेईई मेन एग्जाम गाइडलाइंस
जेईई मेन 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा:
- एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (ए4 साइज)।
- कम से कम दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो (एक फोटो अटेंडेंस शीट पर चिपकाई जाएगी)।
- फॉर्म में अपलोड किया गया वैध फोटो आईडी प्रूफ में (फोटोकॉपी/मोबाइल इमेज मान्य नहीं)।
- पहचान सत्यापन पूरा न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- नॉन-आधार आईडी वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को प्राधिकारी द्वारा जारी सर्टिफ़िकेट/यूडीआईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
- पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को, स्क्राइब की सुविधा और प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दिन आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक न हो।
January 26, 2026 | 06:43 PM IST
jeemain.nta.nic.in 2025: जेईई मेन दिशानिर्देश 2026 जारी
एनटीए ने कैंडिडेट्स के लिए डिटेल्ड जेईई मेन गाइडलाइंस जारी की हैं। एंट्री के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म की जांच की जाएगी।
January 26, 2026 | 04:54 PM IST
93 Percentile In JEE Mains Marks: जेईई मेन्स में 93 परसेंटाइल मार्क्स
जेईई मेन्स में 93 परसेंटाइल को एक अच्छा स्कोर माना जाता है, जिससे कई एनआईटी, आईआईआईटी और गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (जीएफटीआई) में एडमिशन के मौके मिल सकते हैं, खासकर रिजर्व सीटों के लिए।
January 26, 2026 | 03:34 PM IST
When Is JEE Mains 2026: जेईई मेन रिपोर्टिंग टाइम 2026
जेईई मेन रिपोर्टिंग टाइम सुबह की शिफ्ट के लिए 7.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए 1.30 बजे है। गेट बंद होने के बाद किसी भी कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी जाएगी।
January 26, 2026 | 01:53 PM IST
JEE Main NTA Website: जेईई मेन आधिकारिक वेबसाइट लिंक
जेईई मेन आधिकारिक वेबसाइट का लिंक jeemain.nta.nic.in है, जिस पर आप परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
January 26, 2026 | 01:06 PM IST
Dress code for JEE Mains 2026: जेईई मेन्स 2026 के लिए ड्रेस कोड
जेईई मेन 2026 ड्रेस कोड के नियम काफी सख्त हैं। कैंडिडेट्स को साधारण कपड़े पहनने होंगे। मेटल बटन, जिपर, ज्वेलरी, एक्सेसरीज, या मल्टीलेयर कपड़े पहनने से बचें। लड़कियों को भी हेयर बैंड या क्लिप कम से कम लगाने चाहिए।
January 26, 2026 | 11:54 AM IST
JEE Mains Session 1 Result Date 2025: जेईई मेन रिजल्ट डेट 2026
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, पर्सेंटाइल स्कोर और रैंकिंग के साथ, 12 फरवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे। जेईई मेन एग्जाम में वर्चुअल कैलकुलेटर की इजाजत नहीं है। एनटीए ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है।
January 26, 2026 | 10:48 AM IST
JEE Mains Admit Card 2026: जेईई मेन एग्जाम डेट और टाइमिंग
सेशन 1 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक होगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
January 25, 2026 | 06:52 PM IST
JEE Main 2026 January Exam: जेईई मेन सेशन 1 की अगली परीक्षा कब है?
जेईई मेन 2026 की अगली परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद सत्र 1 के तहत 29 जनवरी को एक और परीक्षा होगी।
January 25, 2026 | 05:46 PM IST
जेईई मेन 2026 परीक्षा हॉल में किन चीजों की अनुमति है?
जेईई मेन 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, वैध मूल फोटो पहचान पत्र और आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो से मेल खाने वाली दो पासपोर्ट आकार की फोटो ले जाने की अनुमति है। दिव्यांग उम्मीदवार दिव्यांगता प्रमाण पत्र और अनुमत सहायक उपकरण (यदि लागू हो) भी ले जा सकते हैं।
January 25, 2026 | 04:43 PM IST
24 जनवरी 2026 को आयोजित जेईई मेन परीक्षा कैसी रही?
24 जनवरी 2026 को आयोजित दोनों ही सत्रों में आयोजित जेईई मेन परीक्षा की कठिनाई स्तर मध्यम रही। सुबह के सत्र में गणित सबसे अधिक समय लेने वाला विषय था। शाम के सत्र में गणित और रसायन विज्ञान में अधिक समय लगा।
January 25, 2026 | 03:44 PM IST
जेईई मेन 2026 की अगली परीक्षा कब है?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की अगली परीक्षा 28 और 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
January 25, 2026 | 02:01 PM IST
जेईई मेन जनवरी 2026 रिजल्ट कब तक आएगा?
जेईई मेन 2026 का आधिकारिक कट-ऑफ जेईई मेन 2026 के परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 परिणाम की तिथि अभी तक पुष्टि नहीं की गई है
January 25, 2026 | 01:05 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर क्या करें?
जेईई मेन जनवरी एडमिट कार्ड 2026 के लिए अंडरटेकिंग के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है, तो 011-40759000 पर संपर्क कर सकते है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते है।
January 25, 2026 | 12:01 PM IST
JEE Mains 2026 Jan Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड क्रेडेंशियल
जेईई मेन जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
- आवेदन संख्या
- पासवर्ड
January 25, 2026 | 10:59 AM IST
JEE Mains 2026 admit card for 28 and 29 Jan : जेईई मेन एडमिट कार्ड सेशन 1 लेटेस्ट अपडेट
एनटीए के अनुसार, “जो उम्मीदवार 28 और 29 जनवरी 2026 को परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें अपना JEE (Main)-2026 सेशन-1 (जनवरी 2026) का एडमिट कार्ड वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ से 24 जनवरी 2026 से डाउनलोड करना होगा और उसमें दिए गए निर्देशों के साथ-साथ इन्फॉर्मेशन बुलेटिन JEE (Main) 2026 में दिए गए निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ना होगा।”
January 25, 2026 | 09:54 AM IST
JEE Main 2026 LIVE: 28, 29 जनवरी परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
January 24, 2026 | 10:50 PM IST
JEE Main 2025 Marks vs Percentile: जेईई मेन 2025 मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल
|
जेईई मेन मार्क्स |
जेईई मेन परसेंटाइल |
|---|---|
|
300-280 |
100-99.99745 |
|
279-260 |
99.99417-99.98881 |
|
259-240 |
99.97720-99.94664 |
|
239-220 |
99.91595-99.90111 |
|
219-200 |
99.80777 – 99.79506 |
|
199-170 |
99.62402-99.45693 |
|
169-140 |
99.06985-98.73238 |
|
139-110 |
97.94047-97.14293 |
|
109-80 |
95.64338-93.47123 |
|
79-50 |
90.41098-82.01606 |
|
49-20 |
73.08140-37.69452 |
|
19-0 |
20.95045-0.84351 |
January 24, 2026 | 10:15 PM IST
JEE Main 2026 LIVE: जेईई मेन जनवरी 24 शिफ्ट 1 अटेंडेंस
? JEE (Main) 2026 | Session 1 – Day Update (24 Jan 2026)
— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 24, 2026
? Cumulative data for 21–24 January 2026 reflects smooth and successful conduct of the examination:
?? Candidates Appeared: 10,36,211
? Attendance: 96.26%
? Aadhaar Verified: 96.19%
♿ PwD Candidates: 3,453
?… pic.twitter.com/O9btED1FN0
January 24, 2026 | 09:03 PM IST
JEE Main 2026 Shift 2 Analysis: जेईई मेन फिजिक्स पेपर विश्लेषण
फिजिक्स का पेपर कुल मिलाकर आसान रहा। इसमें सवाल मुख्य रूप से रे ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, साउंड (ऑर्गन पाइप्स), मॉडर्न फिजिक्स (रेडियोएक्टिविटी), फ्लूइड मैकेनिक्स (बायोएंसी), और सेमीकंडक्टर्स (लॉजिक गेट्स) से रहे।
January 24, 2026 | 07:51 PM IST
JEE Mains 2026 Question Paper: जेईई मेन जनवरी 24 शिफ्ट 2 डिफिकल्टी ओवरऑल ऑर्डर
डिफिकल्टी के मामले में, एनटीए जेईई मेन 2026 जनवरी 24 शिफ्ट 2 के लिए ओवरऑल ऑर्डर केमिस्ट्री > मैथमेटिक्स > फिजिक्स रहा।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2026 January 24 Shift 2 Analysis: जेईई मेन जनवरी 24 शिफ्ट 2 पेपर का एनालिसिस जारी, कठिनाई स्तर मध्यम
January 24, 2026 | 07:11 PM IST
JEE Main 2026 Shift 2 Paper 2026: जेईई जनवरी 24 शिफ्ट 2 पेपर मैथ्स एनालिसिस
January 24, 2026 | 06:48 PM IST
JEE Main 2026 January 24 Shift 2 Analysis: जेईई 2026 जनवरी 24 शिफ्ट 2 पेपर एनालिसिस
January 24, 2026 | 06:44 PM IST
JEE Main 2026 Shift 2 Paper 2026: जेईई जनवरी 24 शिफ्ट 2 पेपर केमिस्ट्री एनालिसिस
January 24, 2026 | 06:30 PM IST
JEE Shift 2 Paper 2026: जेईई जनवरी 24 शिफ्ट 2 पेपर फिजिक्स एनालिसिस
January 24, 2026 | 06:04 PM IST
JEE Main 2026 Paper: जेईई मेन जनवरी 24 शिफ्ट 2 परीक्षा सम्पन्न
24 जनवरी, 2026 को हुई जेईई मेन 2026 पेपर की दूसरी शिफ्ट शाम 6 बजे समाप्त हो गई। उम्मीदवारों का फीडबैक और मुश्किल लेवल से जुड़ी जानकारी जल्द ही यहां शेयर की जाएगी।
January 24, 2026 | 05:32 PM IST
JEE Shift 1 Paper 2026: जेईई जनवरी 24 शिफ्ट 1 पेपर ओवरऑल एनालिसिस
January 24, 2026 | 05:01 PM IST
JEE Mains 2026 Expected Cutoff: अपेक्षित जेईई मेन 2026 कटऑफ
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अपेक्षित जेईई मेन 2026 कटऑफ की जांच कर सकते हैं-
|
श्रेणी |
अपेक्षित जेईई मेन पर्सेंटाइल |
|---|---|
|
सामान्य (यूआर) |
93-95 |
|
ओबीसी-एनसीएल |
80-82 |
|
ईडबल्यूएस |
80-82 |
|
एससी |
60-62 |
|
एसटी |
47-49 |
January 24, 2026 | 04:31 PM IST
JEE 2026 Admit Card Link: जेईई 2026 एडमिट कार्ड हेल्पडेस्क
जेईई मेन 2026 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
January 24, 2026 | 03:58 PM IST
JEE Main January 24 Analysis: केमिस्ट्री आसान से मध्यम
- जेईई मेन 24 जनवरी शिफ्ट 1 में केमिस्ट्री का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था।
- केमिस्ट्री सेक्शन का ओनरऑल कठिनाई स्तर 21, 22 और 23 जनवरी की परीक्षाओं की तुलना में आसान था।
- गणित और फिजिक्स सेक्शंस की तुलना में केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र आसान था। जिन छात्रों ने ठीक से तैयारी की थी, उनके लिए प्रश्नपत्र हल करना संभव था।
January 24, 2026 | 03:36 PM IST
जेईई मेन 28 और 29 जनवरी का एडमिट कार्ड जल्द
एनटीए जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण में आवेदन संख्या और पासवर्ड शामिल हैं।
January 24, 2026 | 02:53 PM IST
JEE Mains 2026 Exam Guidelines: जेईई मेन एग्जाम गाइडलाइंस
जेईई मेन 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा:
- एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (ए4 साइज)।
- कम से कम दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो (एक फोटो अटेंडेंस शीट पर चिपकाई जाएगी)।
- फॉर्म में अपलोड किया गया वैध फोटो आईडी प्रूफ में (फोटोकॉपी/मोबाइल इमेज मान्य नहीं)।
- पहचान सत्यापन पूरा न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- नॉन-आधार आईडी वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को प्राधिकारी द्वारा जारी सर्टिफ़िकेट/यूडीआईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
- पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को, स्क्राइब की सुविधा और प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दिन आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक न हो।
January 24, 2026 | 02:33 PM IST
100 marks in JEE Mains Percentile: जेईई मेन्स पर्सेंटाइल में 100 अंक
जेईई मेन परीक्षा में 100 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 93 परसेंटाइल अंक की उम्मीद कर सकते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जेईई मेन मार्क्स बनाम परसेंटाइल प्रत्येक वर्ष बदलते रहते हैं।
January 24, 2026 | 01:49 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 जनवरी 24 शिफ्ट 1 परीक्षा एनालिसिस
January 24, 2026 | 01:20 PM IST
JEE Main January 24 Analysis: गणित का कठिनाई स्तर मध्यम
- जेईई मेन 2026 जनवरी 24 सुबह की शिफ्ट में गणित के प्रश्नपत्र का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम था।
- इस शिफ्ट के गणित के प्रश्नपत्र में लंबे प्रश्न थे। गणित का भाग फिजिक्स और केमिस्ट्री से अधिक कठिन था।
- इस शिफ्ट में गणित का भाग अन्य शिफ्टों (21, 22 और 23 जनवरी) की तुलना में अपेक्षाकृत कठिन और लंबा था। लेकिन 23 जनवरी की शाम की शिफ्ट से आसान था।
January 24, 2026 | 12:56 PM IST
JEE Main January 24 Analysis: फिजिक्स पेपर मध्यम स्तर का
24 जनवरी को आयोजित जेईई मेन सुबह के सत्र में फिजिक्स प्रश्नपत्र का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम था। फिजिक्स सेक्शन के प्रश्नपत्र का ओवरऑल कठिनाई स्तर कल के समान था। गणित और केमिस्ट्री के प्रश्नपत्रों की तुलना में फिजिक्स का प्रश्नपत्र लंबा था।
January 24, 2026 | 12:43 PM IST
जेईई मेन 2026 सेशन 1 जनवरी 24 एनालिसिस
जेईई मेन 2026 सेशन 1 जनवरी 24 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। परीक्षा का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम था।
January 24, 2026 | 12:00 PM IST
जेईई मेन 2026 सेशन 1 जनवरी 24 की पहली शिफ्ट संपन्न
जेईई मेन 2026 सेशन 1 जनवरी 24 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली।
January 24, 2026 | 10:43 AM IST
जेईई मेन 23 जनवरी को उम्मीदवारों की अटेंडेंस
|
विवरण
|
कुल (सभी शिफ्ट)
|
|
निर्धारित उम्मीदवार
|
8,01,326
|
|
उपस्थित उम्मीदवार
|
7,70,441
|
|
उपस्थिति (%)
|
96.15%
|
|
आधार सत्यापित उम्मीदवार
|
7,40,412
|
|
आधार सत्यापन (%)
|
96.10%
|
|
दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार
|
2,563
|
January 24, 2026 | 09:47 AM IST
जेईई मेन 2026 सेशन 1 जनवरी 24 की दूसरी शिफ्ट का समय
जेईई मेन 2026 सेशन 1 जनवरी 24 की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शुरू होगी। यह परीक्षा शाम 6 बजे तक चलेगी।
January 24, 2026 | 09:01 AM IST
जेईई मेन 2026 सेशन 1 जनवरी 24 की पहली शिफ्ट शुरू
जेईई मेन 2026 सेशन 1 जनवरी 24 की पहली शिफ्ट की परीक्षा शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
January 24, 2026 | 08:18 AM IST
JEE Main 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज, 24 जनवरी को जेईई मेन 2026 सत्र के चौथे दिन की परीक्षा आयोजित करेगी। बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए सुबह की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
January 24, 2026 | 08:01 AM IST
जेईई मेन 28 और 29 जनवरी का एडमिट कार्ड जल्द
एनटीए ने अभी तक 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
January 24, 2026 | 07:56 AM IST
जेईई मेन जनवरी 24 परीक्षा आज
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 सेशन 1 के चौथे दिन की परीक्षा बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए आज, 24 जनवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक चलेगी।
अगली खबर
]JEE Main 2026 January 23 Shift 1 Analysis: जेईई मेन जनवरी 23 शिफ्ट 1 एनालिसिस जारी, कठिनाई स्तर आसान से मध्यम
स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स के फीडबैक के अनुसार, पेपर बैलेंस्ड रहा, लेकिन कुछ सेक्शन में टाइम मैनेजमेंट की जरूरत रही। एनटीए द्वारा पूछे गए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के सवालों ने स्टूडेंट्स की तैयारी को अच्छी तरह से परखा।
Santosh Kumar | 12 mins readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी