JEE Main 2026 Live: जेईई मेन जनवरी 21 शिफ्ट 1, 2 एनालिसिस जारी, प्रश्न पत्र, आंसर की, कठिनाई स्तर जानें
Saurabh Pandey | January 21, 2026 | 10:50 PM IST | 6 mins read
एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 जनवरी 21 की दोनों शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो गई है। जेईई मेन परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली :
जेईई मेन 2026 का 21 जनवरी शिफ्ट 2 का एग्जाम खत्म हो गया है। कोचिंग इंस्टीट्यूट और सब्जेक्ट एक्सपर्ट शिफ्ट 2 के मेमोरी-बेस्ड क्वेश्चन पेपर और सॉल्यूशन जारी करेंगे। जेईई मेन परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में उन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई, जिन्होंने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2026 के पहले दिन के पहले सत्र का प्रश्नपत्र 'मध्यम' स्तर का था। विषयवार कठिनाई स्तर और अनौपचारिक उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी, जिससे कि उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकें और जेईई मेन्स 2026 के अपने स्कोर का अनुमान लगा सकें।
जेईई मेन 2026 परीक्षा में शामिल छात्रों के अनुसार, केमिस्ट्री विषय के कार्बनिक भाग का भार कम था। कुल मिलाकर परीक्षा संतुलित थी और सभी विषयों से प्रश्न पूछे गए थे।
jee mains 2026: परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर का सत्र 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा। जिन उम्मीदवारों ने आधार सत्यापन का विकल्प नहीं चुना है, उन्हें सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
जेईई मेन रैंक vs परसेंटाइल
|
जेईई मेन अंक
|
जेईई मेन पर्सेंटाइल
|
|
119 - 110
|
95.983027 - 95.05625037
|
|
109 - 100
|
94.96737888 - 93.8020333
|
|
99 - 90
|
93.67910655 - 92.21882783
|
January 21, 2026 | 10:50 PM IST
JEE Mains 2026 Exam Guidelines: जेईई मेन 2026 एग्जाम गाइडलाइंस
जेईई मेन 2026 जनवरी 22 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा:
- एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (ए4 साइज)।
- कम से कम दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो (एक फोटो अटेंडेंस शीट पर चिपकाई जाएगी)।
- फॉर्म में अपलोड किया गया वैध फोटो आईडी प्रूफ में (फोटोकॉपी/मोबाइल इमेज मान्य नहीं)।
- पहचान सत्यापन पूरा न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- नॉन-आधार आईडी वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को प्राधिकारी द्वारा जारी सर्टिफ़िकेट/यूडीआईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
- पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को, स्क्राइब की सुविधा और प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दिन आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक न हो।
January 21, 2026 | 10:29 PM IST
JEE Main 2026 Paper Shift 2 Analysis: जेईई मेन मैथ्स पेपर विश्लेषण
मैथ्स का पेपर मॉडरेट से मुश्किल पाया गया। लगभग सभी चैप्टर से सवाल थे, मुख्य रूप से कैलकुलस से। हालांकि सवाल ज़्यादा मुश्किल नहीं थे, लेकिन वे लंबे और टाइम लेने वाले थे। शिफ्ट 1 की तुलना में, शिफ्ट 2 में अधिक समय लगा।
January 21, 2026 | 09:47 PM IST
JEE Main 2026 January 21 Shift 2 Analysis: जेईई मेन केमिस्ट्री पेपर विश्लेषण
केमिस्ट्री पेपर का कठिनाई स्तर मॉडरेट पाया गया। अधिकतर सवाल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से थे, उसके बाद इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से, और फिजिकल केमिस्ट्री से कम सवाल थे। दो सवाल स्टेटमेंट-बेस्ड और डायरेक्ट रिएक्शन-बेस्ड थे।
January 21, 2026 | 08:31 PM IST
JEE Main 2026 Shift 2 Analysis: जेईई मेन फिजिक्स पेपर विश्लेषण
फिजिक्स पेपर का डिफिकल्टी लेवल आसान पाया गया। इसमें मैकेनिक्स, वेव्स, थर्मोडायनामिक्स, ऑप्टिक्स और इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म जैसे टॉपिक से सवाल पूछे गए। इसमें एसी, ईएमआई, मैग्नेटिज्म और गति के नियम जैसे चैप्टर भी शामिल थे।
January 21, 2026 | 08:13 PM IST
JEE Main January 21 Shift 2 Question Paper: जेईई मेन शिफ्ट 2 पेपर आसान से मध्यम रहा
जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन का एग्जाम आज, 21 जनवरी को शिफ्ट 2 के साथ समाप्त हो गया। स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स के फीडबैक के अनुसार, शिफ्ट 2 का पेपर आसान से मीडियम मुश्किल लेवल का था।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2026 January 21 Shift 2 Analysis: जेईई मेन शिफ्ट 2 एनालिसिस जारी, पेपर आसान से मध्यम रहा, गणित कठिन
January 21, 2026 | 07:42 PM IST
JEE Main 2026 Shift 2 Analysis: एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स ने क्या कहा?
जेईई मेन 2026 जनवरी 21 को शिफ्ट 2 में एग्जाम देने वाले एक स्टूडेंट्स के अनुसार, एग्जाम का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल आसान से मीडियम रहा। मैथ सेक्शन आसान रहा, उसके बाद केमिस्ट्री, जबकि फिजिक्स थोड़ा मुश्किल रहा।
January 21, 2026 | 07:05 PM IST
JEE Mains 2026 January 21 Shift 2 Paper: जेईई मेन जनवरी 21 शिफ्ट 2 पेपर एनालिसिस जल्द
जेईई मेन 2026 जनवरी 21 शिफ्ट 2 के पेपर का एनालिसिस जल्द ही जारी किया जाएगा। कोचिंग संस्थान और सब्जेक्ट एक्सपर्ट परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद सेक्शन-वाइज मुश्किल लेवल, सवालों के डिस्ट्रीब्यूशन और जरूरी टॉपिक्स का डिटेल्ड रिव्यू देंगे।
January 21, 2026 | 06:31 PM IST
JEE Main 2026 Shift 2 Analysis: जेईई मेन जनवरी 21 शिफ्ट 2 एनालिसिस
January 21, 2026 | 06:25 PM IST
JEE Main 2026 Shift 1 Question Paper: शिफ्ट 1 जेईई मेन्स 2026 प्रश्न पत्र
जेईई मेन 2026 जनवरी 21 शिफ्ट 1 का प्रश्न पत्र परीक्षा समाप्त होने के बाद विभिन्न कोचिंग संस्थानों और ऑनलाइन पोर्टलों पर मेमोरी-आधारित प्रश्नों के रूप में उपलब्ध है।
January 21, 2026 | 06:02 PM IST
Shift 2 JEE Mains 2026 Question Paper: जेईई मेन जनवरी 21 शिफ्ट 2 एग्जाम समाप्त
जेईई मेन 2026 जनवरी 21 की शिफ्ट 2 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। छात्रों और विशेषज्ञों से प्राप्त प्रारंभिक प्रतिक्रिया के आधार पर, पेपर का समग्र कठिनाई स्तर जल्द ही यहां देखने को मिलेगा।
January 21, 2026 | 05:26 PM IST
JEE Mains 2026 January 21 Shift 1 Paper: जेईई मेन्स 2026 21 जनवरी शिफ्ट 1 पेपर कैसा था?
फिजिक्सवाला (पीडबल्यू) के चीफ कंटेंट ऑफिसर पंकज सिजारिया ने कहा, "एग्जाम का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मॉडरेट था, लेकिन स्टूडेंट्स को रटने के बजाय कॉन्सेप्ट्स को अप्लाई करना था।"
January 21, 2026 | 05:02 PM IST
JEE Mains 2026 Paper: जेईई मेन 2026 पेपर एनालिसिस
करियर्स360 के सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन 2026 का 21 जनवरी का पेपर 1 का मैथ्स सेक्शन पिछले साल की जनवरी और अप्रैल की शिफ्ट की तुलना में आसान था।
January 21, 2026 | 04:40 PM IST
JEE Mains 2026 Session 1 Timings: जेईई मेन शिफ्ट 2 शाम 6 बजे तक चलेगी
जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन एग्जाम की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे खत्म हुई। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे शुरू हुई है और शाम 6 बजे तक चलेगी।
January 21, 2026 | 04:19 PM IST
JEE Main 2026 Shift 1 Question Paper: जेईई मेन 2026 शिफ्ट वन विश्लेषण
जेईई 2026 के स्टूडेंट्स के मुताबिक, उन्हें केमिस्ट्री लंबा लगा और मैथ्स और फिजिक्स मॉडरेट लगे। पिछले साल की तुलना में, पेपर में सीधे सवाल कम थे और ज़्यादातर सवाल फ़ॉर्मूला-बेस्ड थे जिनके लिए क्रिटिकल थिंकिंग और कॉन्सेप्ट की क्लैरिटी की जरूरत थी।
January 21, 2026 | 04:00 PM IST
जेईई मेन मैथ्स पेपर का एनालिसिस
जेईई मेन 2026 गणित के पेपर में अधिकांश प्रश्न लंबे और पेचीदा थे, जिनमें अच्छे समय प्रबंधन और सटीक गणना की आवश्यकता थी। पिछले जेईई मेन रुझानों की तुलना में, इस शिफ्ट में गणित का स्तर थोड़ा कम कठिन था।
January 21, 2026 | 03:40 PM IST
जेईई मेन मैथ्स पेपर का एनालिसिस
- कैलकुलस (Calculus): तुलनात्मक रूप से कम प्रश्न पूछे गए।
- वेक्टर बीजगणित और 3D ज्यामिति: 2-3 प्रश्न।
- द्विघात समीकरण (Quadratic Equations): 1 प्रश्न।
- मैट्रिक्स (Matrices): 1 प्रश्न (जो थोड़ा लंबा था)।
- सेट्स और संबंध (Sets and Relations): 2 प्रश्न।
- अंकगणितीय और ज्यामितीय प्रगति (AP & GP): प्रश्न पूछे गए।
- कोनिक सेक्शन (पैराबोला, हाइपरबोला): 3 प्रश्न।
- डेरिवेटिव के अनुप्रयोग (Application of Derivatives): 1 प्रश्न।
- द्विपद प्रमेय (Binomial Theorem): प्रश्न पूछे गए।
January 21, 2026 | 03:29 PM IST
जेईई मेन मैथ्स पेपर का एनालिसिस
|
विवरण
|
विश्लेषण
|
|
कठिनाई का स्तर
|
मध्यम (Moderate)
|
|
तुलना
|
भौतिकी (Physics) और रसायन विज्ञान (Chemistry) की तुलना में कम लंबा और कम गणनात्मक।
|
|
प्रवृत्ति (Trend)
|
पिछले वर्ष की तुलना में आसान।
|
January 21, 2026 | 03:00 PM IST
जेईई मेन 2026 जनवरी 21 शिफ्ट 2 की परीक्षा शुरू
जेईई मेन 2026 जनवरी 21 शिफ्ट 2 की परीक्षा 3 बजे से शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद पेपर एनालिसिस जारी किया जाएगा।
January 21, 2026 | 02:38 PM IST
जेईई मेन जनवरी 21 शिफ्ट 1 परीक्षा एनालिसिस
January 21, 2026 | 01:58 PM IST
jee mains 2026 21 jan shift 1 paper: जेईई मेन जनवरी 21 शिफ्ट 1 एनालिसिस
जेईई मेन 2026 एग्जाम 21 जनवरी शिफ्ट 1 में कठिनाई स्तर का क्रम केमिस्ट्री > मैथ्स > फिजिक्स रहा। जेईई मेन 2025 की पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पेपर मध्यम स्तर का रहा।
इसे भी पढ़ें - JEE Main Exam Analysis 2026: जेईई मेन 21 जनवरी शिफ्ट 1 एनालिसिस, परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन रहा
January 21, 2026 | 12:57 PM IST
जेईई मेन केमिस्ट्री पेपर एनालिसिस
21 जनवरी को हुए जेईई मेन के सुबह के सत्र के केमिस्ट्री सेक्शन का ओवरऑल कठिनाई स्तर कठिन था। गणित की तुलना में केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र कठिन था और भौतिकी के प्रश्नपत्र की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण था।
January 21, 2026 | 12:53 PM IST
परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग्स
जेईई मेन 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर का सत्र 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा।
January 21, 2026 | 12:52 PM IST
जेईई मेन 2026 परीक्षा एनालिसिस
जेईई मेन 2026 परीक्षा में शामिल छात्रों के अनुसार, केमिस्ट्री विषय के कार्बनिक भाग का भार कम था। कुल मिलाकर परीक्षा संतुलित थी और सभी विषयों से प्रश्न पूछे गए थे।
January 21, 2026 | 12:52 PM IST
जेईई मेन 21 जनवरी पहली पाली की परीक्षा संपन्न
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने की तरफ से 21 जनवरी को आयोजित जेईई मेन 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में उन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई, जिन्होंने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम