JEE Main Application 2025: पहले दो हफ्तों में सबसे कम मिले आवेदन, जानें वजह? दो महीने में कैसे करें तैयारी
Santosh Kumar | November 13, 2024 | 03:52 PM IST | 3 mins read
NTA JEE Main 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2024 है। विशेषज्ञों ने आवेदन की धीमी गति पर चिंता जताई है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इस साल जेईई मेन 2025 के पहले 2 हफ्तों में पिछले सालों के मुकाबले सबसे कम आवेदन आए हैं। अभी तक सिर्फ 5.1 लाख छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। साथ ही, आवेदक 2 महीने में परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकते हैं, इसकी जानकारी भी इस लेख में दी गई है।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2024 है और अब कुछ ही दिन बचे हैं। विशेषज्ञों ने आवेदन की धीमी गति पर चिंता जताई है, क्योंकि पिछले सालों के मुकाबले इस बार आवेदनों की संख्या काफी कम है।
मिली जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञ अमित आहूजा ने बताया कि कई छात्रों को आवेदन करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि आवेदनों की कम संख्या के पीछे की वजह नई नीतियां और पात्रता मानदंडों में बदलाव है।
JEE Main 2025: अतिरिक्त जानकारी जुटाने में दिक्कत
आहूजा ने कहा कि छात्रों को कैटेगरी सर्टिफिकेट के लिए अतिरिक्त जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है। अगर नियमों में ढील नहीं दी गई तो ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों को सामान्य श्रेणी में आवेदन करना पड़ सकता है, जिससे भ्रम और विसंगतियां पैदा हो सकती हैं।
बता दें कि आवेदन के समय ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों से कैटेगरी सर्टिफिकेट आईडी, उसके जारी होने की तारीख और जारी करने वाले अधिकारी का नाम जैसी जानकारियां मांगी गई हैं।
JEE Main 2025 Exam Date: FAQ दस्तावेज उपलब्ध नहीं
आहूजा ने न्यूज18 को बताया कि एनटीए ने FAQ दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया, जिससे कई उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया में असहाय हो गए हैं। कई आवेदकों ने स्पष्टीकरण के लिए एनटीए से संपर्क किया है, लेकिन जवाब नहीं आया।
इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन 2025 के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों में बदलाव किया है और आयु मानदंड को हटा दिया है। इसके अलावा दिव्यांग और बेंचमार्क डिसेबिलिटी छात्रों के लिए भी बदलाव लागू किए गए हैं।
बता दें कि एनटीए जेईई मेन 2025 का पहला सत्र 22-31 जनवरी और दूसरा सत्र 1-8 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार 19 जनवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main 2025 Preparation Free: जेईई मेन्स के लिए फ्री में पढ़ाई कैसे करें?
जेईई मेन 2025 परीक्षा में 2 महीने से ज्यादा का समय बचा है। ऐसे में कई संस्थान मुफ्त में परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। हाल ही में आईआईटी कानपुर ने जेईई मेन्स की तैयारी के लिए 45 दिनों का क्रैश कोर्स शुरू किया है।
इससे पहले, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ( एईएसएल ) ने भी जेईई मेन 2025 के लिए अपने क्रैश कोर्स की घोषणा की थी। यह जेईई मेन 2025 परीक्षा के चरण 1 और 2 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए दो चरणों में पेश किया जाएगा।
JEE Main Preparation 2025: जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए टिप्स
जेईई मेन की तैयारी के लिए कोई जादुई तरीका नहीं है जो उच्च स्कोर की गारंटी देता हो। यह एक कठिन परीक्षा है जिसके लिए आईआईटी और प्रमुख एनआईटी में बीटेक में प्रवेश पाने के लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है।
जेईई मेन 2025 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अपनी दिनचर्या में निम्नलिखित रणनीतियों को शामिल करने पर विचार कर सकते हैं-
- सिलेबस पूरा करें: कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान दें और उन पर सुधार करें।
- टेस्ट सीरीज लें: प्रतिष्ठित कोचिंग से टेस्ट सीरीज चुनें और गंभीरता से लें।
- प्रदर्शन का विश्लेषण करें: परीक्षा के बाद प्रदर्शन का मूल्यांकन करें।
- स्वयं-संशोधन नोट्स बनाएं: मुख्य बिंदुओं की समीक्षा के लिए नोट्स तैयार करें।
जेईई मेन 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें नीचे तालिका में दी गई हैं-
| विषय | पुस्तकें |
|---|---|
|
फिजिक्स
|
कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स – भाग I और भाग II, (एचसी वर्मा द्वारा लिखी गई)
प्रॉब्लम इन जनरल फिजिक्स, (आई.ई इरोडोव द्वारा लिखी गई) फिजिक्स फॉर जेईई (मेन एंड एडवांस), (डीसी पांडे/हैलिडे/रेसनिक/वाकर द्वारा लिखी गई) |
|
केमिस्ट्री
|
मॉडर्न अप्रोच टू केमिकल कैलकुलेशन (आर.सी. मुखर्जी द्वारा लिखी गई)
ए टेक्स्टबुक ऑफ फिजिकल केमिस्ट्री फॉर कॉम्पिटिशन (ओपी टंडन द्वारा लिखी गई) कोनसाइज इकोनॉमिक्स केमिस्ट्री (जेडी ली द्वारा लिखी गई) ऑर्गेनिक केमिस्ट्री फॉर जेईई (सोलोमन्स द्वारा लिखी गई) |
| गणित |
कक्षा 11 और कक्षा 12 के लिए गणित (आरडी शर्मा द्वारा लिखी गई)
ऑब्जेक्टिव मैथमेटिक्स फॉर जेईई ( (आरडी शर्मा द्वारा लिखी गई)) आईआईटी मैथमेटिक्स (एमएल खन्ना द्वारा लिखी गई) |
सोर्स- cnbctv18
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार