JEE Mains 2025: जेईई मेन आवेदन फॉर्म में आज से jeemain.nta.nic.in पर करें सुधार, अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | February 27, 2025 | 09:46 AM IST | 2 mins read
अप्रैल 2025 सत्र के लिए जेईई मेन आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2025 (JEE Mains 2025) सत्र 2 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आज यानी 27 फरवरी से अपने जेईई मेन आवेदन फॉर्म में jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। जेईई मेन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल यानी 28 फरवरी को बंद कर दी जाएगी।
अप्रैल 2025 सत्र के लिए जेईई मेन आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट के लिए जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2025 एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 2 आवेदन फॉर्म में कैंडिडेट माता-पिता का नाम, कक्षा 10 व 12 के अंक, पैन कार्ड विवरण, परीक्षा शहर, परीक्षा का माध्यम, भाषा, जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी सहित अन्य विवरणों में सुधार कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 2 का आयोजन 1 से 8 अप्रैल तक किया जाएगा।
Also read JEE Main 2025: एनआईटी सूरत के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2025 दो पालियों में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कराई जाएगी।
एनटीए जेईई मेन सूचना के अनुसार, “उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल पते, स्थायी पते, पत्राचार पते, आपातकालीन संपर्क विवरण और फोटो में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लागू है तो उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा।”
JEE Mains 2025 Application form: कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2025 सत्र 2 आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवश्यक सुधार करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें