JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 आंसर की को चैलेंज करने का आज आखिरी मौका, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | May 16, 2025 | 09:58 AM IST | 2 mins read
एनटीए जेईई मेन 2025 पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट में आवेदकों के कुल अंक और रैंक का विवरण होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज यानी 16 मई को आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि जेईई मेन 2025 आंसर की में कोई त्रुटि है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रात 11.50 बजे तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जेईई मेन 2025 पेपर 2 प्रोविजनल आंसर-की 14 मई को जारी की गई।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials | 50 Most Asked Questions
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जारी अधिसूचना के अनुसार, जेईई मेन 2025 आंसर की को चुनौती देने के लिए समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराना जरूरी है। हर चुनौती पर उचित साक्ष्य भी देने होंगे। इसके बाद एनटीए उन आपत्तियों की जांच करेगी।
इसके बाद ही जेईई मेन 2025 पेपर 2 की फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। आंसर-की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। पेपर 1 का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।
JEE Main 2025 Result: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट जल्द
एनटीए जेईई मेन 2025 पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट में आवेदकों के कुल अंक और रैंक का विवरण होगा। छात्र एनटीए की वेबसाइट पर रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे।
जेईई मेन आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार जेईई मेन आंसर की की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
जेईई मेन आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को आंसर की में दिए गए प्रश्न आईडी और उत्तर को नोट करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
JEE Main 2025 Answer Key: आपत्ति कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज पर जेईई मेन 2025 आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- जेईई मेन आंसर-की 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- जांच करें यदि विसंगति है तो आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आपत्ति शुल्क जमा करें पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सत्र 2 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र