Santosh Kumar | May 14, 2025 | 03:16 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 आंसर की डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गई। जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार जेईई मेन आंसर की की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
उम्मीदवार विसंगति के मामले में जेईई मेन आंसर की के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया जाएगा। पेपर 1 का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया है।
एनटीए ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को कल यानी 15 मई तक का समय दिया है। जो अभ्यर्थी आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे जेईई मेन आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।
जेईई मेन आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को आंसर की में दिए गए प्रश्न आईडी और उत्तर को नोट करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सत्र 2 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
हाल ही में एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 के उन उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया है जिनके रिजल्ट रोक दिए गए थे। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।