JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड सेशन 2 परीक्षा के लिए जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | March 28, 2025 | 10:34 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सेशन 2 के एडमिट कार्ड 2, 3 और 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा देश-विदेश के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने पहले ही जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जारी कर दी है।
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को होगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लान) सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन एडमिट कार्ड अनिवार्य
उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के लिए आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो आईडी और एडमिट कार्ड में उल्लिखित फोटो आईडी भी साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
जेईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एनटीए ने अभी जेईई मेन सेशन 2, 2025 के रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है।
JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन एडमिट कार्ड सेशन 2 परीक्षा के लिए डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- डिटेल्स चेक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी