Santosh Kumar | March 20, 2025 | 03:30 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित करेगा।
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को होगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लान) सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
जेईई मेन्स 2025 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप उस विशिष्ट शहर के बारे में जानकारी प्रदान करती है जहां उम्मीदवार अपनी जेईई मेन परीक्षा देंगे, जबकि जेईई मेन एडमिट कार्ड में परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी होती है।
एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
उम्मीद है कि एनटीए 30-31 मार्च के आसपास जेईई मेन हॉल टिकट जारी कर सकता है। जेईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
जेईई मेन 2025 सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।