Abhay Pratap Singh | March 10, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 10 मार्च को अप्रैल 2025 सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Mains 2025) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एनटीए जेईई मेन एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। परीक्षा एजेंसी एनटीए ने नोटिस में कहा कि, जेईई मेन 2025 सत्र 2 का आयोजन पूरे देश के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित केंद्रों पर किया जाएगा।
अप्रैल 2025 सेशन जेईई मेन एग्जाम पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को दो शिफ्ट में तथा 8 अप्रैल को एक शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2025 सेशन 2 एग्जाम पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) और पेपर 2ए एंड 2बी (बीआर्क & बीप्लानिंग) दोनों के लिए एक पाली में कराया जाएगा।
जेईई मेन 2025 सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 शहर सूचना पर्ची 2025 मार्च के दूसरे सप्ताह में तथा जेईई मेन 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन 2025 परीक्षा तिथि और समय की जांच कर सकते हैं:
| जेईई मेन परीक्षा तिथि | पेपर | परीक्षा पाली | परीक्षा का समय |
|---|---|---|---|
| 2, 3, 4, 7 अप्रैल, 2025 | पेपर 1 (बीई/बीटेक) | प्रथम पाली | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| द्वितीय पाली | दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक | ||
| 8 अप्रैल, 2025 | पेपर 1 (बीई/बीटेक) | द्वितीय पाली | दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
| 9 अप्रैल, 2025 | पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग), पेपर 2ए एंड 2बी (बीआर्क & बीप्लानिंग) | प्रथम पाली | सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |