JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन एडमिट कार्ड 19 जनवरी को जारी होने की उम्मीद; एग्जाम ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | January 17, 2025 | 08:42 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा सत्र-1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य 2025 एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card) 19 जनवरी को जारी किया जा सकता है। एनटीए की घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड की जांच कर सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन 2025 सेशन 1 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। जेईई मुख्य प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 पेपर 1 दो शिफ्ट में 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। पेपर 2 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Also read JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 के लिए अच्छी रैंक क्या है? एनालिसिस और टिप्स जानें
JEE Main 2025 Session 1 Exam Dress Code: जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा ड्रेस कोड
जेईई परीक्षा के लिए में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए:
- पुरुष उम्मीदवारों को बकल या अलंकरण (buckles or embellishments) जैसे धातु तत्वों वाले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- महिला उम्मीदवारों को स्टॉल, दुपट्टा, स्कार्फ या अंगूठी, कंगन और झुमके जैसे आभूषण पहनने से बचना चाहिए।
- कपड़ों में धातु की वस्तुओं की भी अनुमति नहीं है। अधिक जानकारी के लिए जेईई मेन्स 2025 की वेबसाइट देख सकते हैं।
JEE Main 2025 Admit Card Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- जेईई मेन 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, जेईई मेन सेशन 1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी