JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप आज होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | March 26, 2024 | 02:10 PM IST | 2 mins read
एनटीए 4 से 15 अप्रैल तक जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अप्रैल सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य शहर सूचना पर्ची 2024 आज यानी 26 मार्च को जारी की जाएगी। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide | 20 Most Repeated Chemistry Ques
जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण शामिल है। इससे उम्मीदवार को परीक्षा के लिए बिना किसी कठिनाई के परीक्षा स्थल तक पहुंचने में मदद मिलती है।
जेईई मेस सत्र-2 परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर के 291 शहरों में बनाए गए करीब 544 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जेईई मेन सत्र-2 प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read JEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip Link’ पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन करें।
- जेईई मेन सत्र 2 शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसमें शामिल विवरण को जांचें, प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन सत्र -2 के लिए आवेदन किया है, वे सिटी सूचना पर्ची डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार मेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे।
अगली खबर
]SSC GD Constable Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 30 मार्च को परीक्षा
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफलमैन (जीडी) भर्ती के लिए 30 मार्च को पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर उपलब्ध है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल