JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी ओपन, इन विवरणों में करें सुधार
Santosh Kumar | March 5, 2024 | 09:24 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा एनटीए द्वारा 4 से 15 अप्रैल तक देश भर के 291 शहरों में स्थापित लगभग 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 6 मार्च से जेईई मेन सत्र 2 के लिए सुधार विंडो खोलेगी। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उनके आवेदन पत्र में सुधार की गुंजाइश है, वे जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल सीमित विवरण में ही बदलाव कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 7 मार्च तक खुली रहेगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से 4 मार्च तक चली। परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देश भर के 291 शहरों में बनाए गए लगभग 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र एनटीए द्वारा एग्जाम से तीन दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
JEE Main 2024: सीमित विवरण में सुधार
उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 2 फॉर्म में केवल निर्धारित फ़ील्ड में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार को मोबाइल नंबर, ई-मेल, स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण, फोटोग्राफ में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी पाठ्यक्रम (पेपर), प्रश्न पत्र का माध्यम, राज्य पात्रता संहिता, परीक्षा शहर, शैक्षिक योग्यता विवरण, वर्ग आदि में भी बदलाव नहीं कर सकते हैं।
साथ ही अभ्यर्थी अपने या माता-पिता के नाम में से किसी एक विकल्प में सुधार कर सकता है। जन्म तिथि, लिंग, हस्ताक्षर में सुधार करने का विकल्प खुला है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक साइट पर जारी नोटिस में सुधार क्षेत्रों का पूरा विवरण देख सकते हैं।
JEE Main 2024 Session 2: आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेईई मेन्स 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main 2024 Session-2 Correction Link' पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन करें।
- अभ्यर्थी आवेदन पत्र में सीमित विवरण में सुधार करे।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
जेईई मेन सत्र-2 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट किसी भी सहायता या समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार मेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच