JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट jeemain.nta.ac.in पर जारी, दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | April 13, 2024 | 07:32 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र 2 की अनंतिम उत्तर कुंजी, प्रतिक्रिया पत्रक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार अप्रैल सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनटीए-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने जेईई मेन सत्र 2 की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने की तारीख 14 अप्रैल तय की है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन सत्र 2 की अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके अलावा एनटीए ने प्रश्न पत्रों के साथ पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) की अनंतिम उत्तर कुंजी में रुचि रखने वालों के लिए वेबसाइट पर रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी अपलोड की हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 14 अप्रैल रात 11 बजे तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति जता सकते हैं। छात्रों को प्रति चुनौती 200 रुपये का शुल्क देना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से रात्रि 11:50 बजे तक स्वीकार किया जाएगा।
बता दें कि जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
Also read JEE Main 2024 Exam Paper 2 LIVE: जेईई मेन पेपर 2 एनालिसिस, आंसर की जारी, रिजल्ट डेट
JEE Main Session 2 Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JEE Main Session 2 Paper 1 Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEE Main 2024 Session 2 Answer Key Challenge Link पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Submit करें।
- JEE Main Session 2 Answer Key 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें यदि को विसंगति है तो उस पर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]CUET PG Result 2024 Out: सीयूईटी पीजी रिजल्ट pgcuet.samarth.ac.in पर एनटीए ने किया जारी, स्कोर जांचें
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 स्कोर (CUET PG Score 2024) के माध्यम से देश भर के कुल 190 विश्वविद्यालयों के पीजी कार्यक्रमों में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच