Abhay Pratap Singh | April 13, 2024 | 06:26 AM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 13 अप्रैल को सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 में शामिल हुए कैंडिडेट परिणाम लिंक एक्टिव होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर स्कोर देख सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी 2024 रिजल्ट एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 फाइनल आंसर की के आधार जारी की गई है।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 एग्जाम 11 मार्च से 28 मार्च तक तीन पालियों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए करीब 4.62 लाख यूनिक कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे पहले कैंडिडेट के लिए एनटीए ने सीयूईटी पीजी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर भी एक्टिव की गई है। सीयूईटी पीजी 2024 स्कोर के माध्यम से छात्र देशभर के कुल 190 विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सीयूईटी पीजी 2024 स्कोर देख सकेंगे:
कुल 190 विश्वविद्यालयों में CUET PG Exam 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। जिनकी संख्या निम्नलिखित हैं:
| क्रम संख्या | विश्वविद्यालय के प्रकार | विश्वद्यालयों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | केंद्रीय विश्वविद्यालय | 38 |
| 2 | राज्य सरकार के विश्वविद्यालय | 38 |
| 3 | सरकारी संस्थान | 9 |
| 4 | अन्य निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय | 105 |