JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन एडमिट कार्ड 4, 5 और 6 अप्रैल की परीक्षा के लिए jeemain.nta.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | March 31, 2024 | 10:08 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 4, 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 2 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सिटी सूचना पर्ची पहले ही जारी की जा चुकी है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide | 20 Most Repeated Chemistry Ques
जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। JEE Main 2024 Session 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप भी अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण शामिल है।
JEE Main 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर JEE Main 2024 Session 2 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Link’ पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन करें।
- JEE Main 2024 Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसमें शामिल विवरण को जांचें, प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Also read JEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
JEE Main 2024 Session 2: परीक्षा 319 शहरों में
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देश भर के 319 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बीई, बीटेक के लिए पेपर 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन 2024 सत्र 2 के पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षा आखिरी दिन यानी 12 अप्रैल को होगी, परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]BSEB 10th Result 2024: स्क्रूटिनी/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 3 अप्रैल से होंगे शुरू; रिजल्ट 31 मई
इसमें 13 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से खुश नहीं हैं या परीक्षा में फेल हो गए हैं। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड ने स्क्रूटिनी/कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन की तारीख की घोषणा की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल