JEE Main 2024 Admit Card: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड लेटेस्ट अपडेट, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | March 30, 2024 | 10:26 AM IST | 1 min read
एनटीए ने जेईई मेन सत्र 2 के लिए सिटी स्लिप 28 मार्च को जारी कर दी है। जेईई मेन एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता होगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 ((जेईई मेन) सत्र 2 के लिए प्रवेश पत्र 1 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। जेईई मेन सेशन 2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 सत्र 2 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए जेईई मेन सिटी स्लिप 28 मार्च को जारी की जा चुकी है। जेईई मेन्स एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता होगा।
JEE Mains Admit Card 2024 Release Date: परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2024 सत्र-2 04, 05, 06, 08, 09 और 12 अप्रैल 2024 को आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
JEE Mains Admit Card 2024: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
JEE Mains Admit Card Session 2: एडमिट कार्ड डिटेल
- परीक्षा की तारीख और समय
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर और फोटो
- परीक्षा के लिए दिशानिर्देश
- उम्मीदवार का विवरण
- रोल नंबर
- जेईई मेन आवेदन पत्र संख्या
- जेईई परीक्षा केंद्र आवंटित
Also read CMAT Registration 2024: सीमैट पंजीकरण exams.nta.ac.in/CMAT पर शुरू, अंतिम तिथि 18 अप्रैल
jee mains hall ticket 2024 download link:एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले जेईई मेन 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “जेईई मेन्स अप्रैल 2024 सत्र एडमिट कार्ड लिंक”पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक विवरण, जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट टैब पर क्लिक करें
- जेईई मेन सत्र 2 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 में विवरण चेक करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार