JEE Main Paper 2 Result 2024: जेईई मेन बीआर्क-बी प्लानिंग रिजल्ट जल्द, आंसर की jeemain.nta.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 5, 2024 | 10:29 AM IST | 2 mins read
एनटीए की तरफ से जेईई मेन परीक्षा 2024 के जनवरी सत्र का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था। जेईई मेन 2024 पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की थी। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide | 20 Most Repeated Chemistry Ques
एनटीए ने जेईई मेन 2024 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की 7 फरवरी को जारी की थी और उम्मीदवारों को 9 फरवरी तक आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने का मौका दिया था। एनटीए की तरफ से जारी फाइनल आंसर आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही जारी की गई है। फाइनल आंसर की में कोई प्रश्न नहीं हटाया गया है।
परीक्षा तिथि और पैटर्न
जेईई मेन 2024 पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 24 जनवरी को आयोजित किया गया था। सत्र 1 में जेईई मेन पेपर 2 की परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। जेईई मेन बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर के प्रश्न पत्र में तीन खंड थे। गणित और योग्यता परीक्षा दोनों पेपरों के लिए सामान्य थी और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती थी। हालाँकि, बीआर्क पेपर का ड्राइंग टेस्ट पेन-पेपर आधारित था और बीप्लानिंग पेपर में योजना-आधारित प्रश्न शामिल थे।
जेईई मेन पेपर 2 के लिए 74,002 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से जनवरी 2024 में आयोजित जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा में 55,493 उम्मीदवार उपस्थित हुए। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है।
मार्किंग स्कीम
- एमसीक्यू : प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंक
- संख्यात्मक मूल्य वाले उत्तर वाले प्रश्न : प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं।
- ड्राइंग टेस्ट : 100 अंकों में से दो प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाता है।
जेईई मेन में 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थानों के बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है, जबकि पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।
अगली खबर
]JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 एप्लीकेशन प्रोसेस 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। जेईई मेन सत्र-2 हाल टिकट एग्जाम से तीन दिन पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल