Abhay Pratap Singh | March 4, 2024 | 08:16 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 सत्र-1 के लिए आवेदन नहीं करने वाले उम्मीदवार भी सत्र-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 2 एग्जाम 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2024 के दूसरे सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 मार्च 2024 को बंद कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2024 सत्र-2 के लिए उम्मीदवार आज रात 10 बजकर 50 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, शुल्क भुगतान के लिए विंडो रात 11:50 बजे बंद कर दी जाएगी। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार विंडो 6 और 7 मार्च 2024 तक खोली जाएगी।
जेईई मेस सत्र-2 परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर के 291 शहरों में बनाए गए करीब 544 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जेईई मेन सत्र-2 प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेईई मेन्स 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
जेईई मेन सत्र-2 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट किसी भी सहायता या समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार मेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे।