JEE Main 2024 Exam: जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा के लिए तारीखें संशोधित, 4 अप्रैल से शुरू होगा एग्जाम
Santosh Kumar | February 3, 2024 | 04:59 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सत्र 2 परीक्षाओं के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 की तारीखों में संशोधन किया है। जेईई मेन अप्रैल 2024 परीक्षा पहले 1 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी, अब एनटीए ने इसे 4 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित करने की घोषणा की है। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन 2024 सत्र 1 का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच किया गया था। इससे संबंधित कुछ डेटा एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से साझा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जेईई मेन 2024 सत्र 1 इस बार 11 शिफ्टों में आयोजित किया गया था जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 02 शिफ्ट कम है। इसमें पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 27% अधिक है।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर I में बीई/बीटेक के लिए 12,21615 पंजीकरण दर्ज किए गए, जिसमें 11,70036 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। वहीं पेपर 2 के लिए 74,002 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 55493 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मार्च है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
|
आयोजन |
तारीख |
|
जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण शुरू |
2 फरवरी 2024 |
|
जेईई मेन्स 2024 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि |
2 मार्च 2024 |
|
जेईई मेन फॉर्म सुधार 2024 तिथियां |
सूचित किया जाएगा |
|
जेईई मेन 2024 अप्रैल परीक्षा तिथियां |
4 से 15 अप्रैल, 2024 |
JEE Main 2024 Session 2 Registration- कैसे करें आवेदन?
जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरण की मदद ले सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर JEE Main 2024 Session 2 Registration Link पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
-
लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
-
प्रासंगिक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी