Trusted Source Image

JEE Main 2024 Session 2 Registration: जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण आज से शुरू, jeemain.nta.ac.in से करें आवेदन

Santosh Kumar | February 3, 2024 | 10:42 AM IST | 1 min read

जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मार्च है। एनटीए 1 से 15 अप्रैल तक जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा आयोजित करेगा।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण आज से शुरू (विकिमीडिया कॉमन्स)
जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण आज से शुरू (विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र 2 पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 3 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदक को आवश्यक दस्तावेज जैसे- पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवि, कक्षा 10वीं, 12वीं का प्रमाण पत्र, विकलांगता आरक्षण का लाभ उठाने वालों के लिए पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और ओबीसी-एनसीएल/एससी/एसटी वर्ग में आने वाले लोगों के लिए प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अनिवार्य है। आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए इंटरनेट बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड विवरण होना भी आवश्यक है।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मार्च है। एनटीए 4 से 15 अप्रैल तक जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा आयोजित करेगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयोजनतारीख
जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण शुरू2 फरवरी 2024
जेईई मेन्स 2024 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि2 मार्च 2024
जेईई मेन फॉर्म सुधार 2024 तिथियांसूचित किया जाएगा
जेईई मेन 2024 अप्रैल परीक्षा तिथियां4 से 15 अप्रैल, 2024

JEE Main 2024 Session 2 Registration- कैसे करें आवेदन?

जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरण की मदद ले सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE Main 2024 Session 2 Registration Link पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • प्रासंगिक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications