JEE Student Suicide News: मध्य प्रदेश के जेईई अभ्यर्थी ने राजस्थान के कोटा में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Press Trust of India | January 9, 2025 | 08:24 AM IST | 2 mins read
कोचिंग हब कोटा में 24 घंटे के भीतर छात्र द्वारा आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।
नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा जिले में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जो पिछले साल मई से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था।
अभिषेक यहां विज्ञान नगर पुलिस थाने के अंतर्गत डकनिया इलाके में ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर एक कमरे में रहता था। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के केंद्र कोटा में 24 घंटे के भीतर छात्र द्वारा आत्महत्या का दूसरा मामला है।
इससे पहले, राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ‘आईआईटी-जेईई (इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कर रहे हरियाणा के 19 वर्षीय छात्र नीरज ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञान नगर थाना प्रभारी मुकेश मीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक (20) ने अपने पीजी स्थित कमरे में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसएचओ ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम करीब 7:45 बजे इस संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और उसके परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
कोटा में छात्रों आत्महत्या मामले में 50 फीसदी की कमी -
कोटा जिला प्रशासन ने दावा किया है कि आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षाओं के लिए राजस्थान के इस कोचिंग हब में 2023 की तुलना में 2024 में छात्रों द्वारा आत्महत्या की संख्या में 50 फीसदी की कमी आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के 17 मामले सामने आए हैं, जबकि 2023 में छात्र आत्महत्या के 26 मामले सामने आए थे। हालांकि, अधिकारियों द्वारा संख्या का कोई विवरण नहीं दिया गया है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]CTET Result 2024 (Out) Live: सीटेट दिसंबर रिजल्ट जारी @ctet.nic.in; कटऑफ मार्क्स, डायरेक्ट लिंक जानें
CTET परीक्षा पास करने से शिक्षण नियुक्ति की गारंटी नहीं मिलती है, क्योंकि अंतिम पात्रता संबंधित प्राधिकारी द्वारा सत्यापित की जाएगी। सीटेट केवल एक योग्यता परीक्षा के रूप में कार्य करती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच