JEE Advanced 2024 Shift 1 Analysis: जेईई एडवांस शिफ्ट 1 एनालिसिस, पेपर मध्यम से कठिन स्तर का रहा

Abhay Pratap Singh | May 26, 2024 | 02:03 PM IST | 2 mins read

जेईई एडवांस शिफ्ट-1 पेपर में गणित आसान से मध्यम, केमिस्ट्री मॉडरेट और फिजिक्स तीनों सेक्शन में सबसे कठिन रही।

JEE Advanced Last 15 Years Questions Papers

Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस पेपर-1 आज दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ((IIT Madras) द्वारा आज यानी 26 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जेईई एडवांस 2024 पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया।

छात्रों ने बताया कि, जेईई एडवांस 2024 शिफ्ट-1 पेपर में गणित आसान से मध्यम रहा, केमिस्ट्री मॉडरेट और फिजिक्स तीनों सेक्शन में सबसे कठिन रही। JEE एडवांस 2024 परीक्षा एनालिसिस और छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार पेपर-1 मध्यम से कठिन स्तर का था।

पेपर-1 में कुल 51 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक सेक्शन में 17-17 प्रश्न शामिल थे। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान छात्रों को रफ वर्क के लिए स्क्रिबल पैड भी दिए गए। JEE एडवांस्ड 2024 पेपर-2 दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगा।

Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस एग्जाम की तैयारी कैसे करें? 26 मई को ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

JEE Advanced 2024 Paper 1 analysis: फिजिक्स कठिन रही

भौतिक विज्ञान में किनेमेटिक्स, रोटेशनल मोशन, गैसों का काइनेटिक सिद्धांत, आधुनिक भौतिकी, कैपेसिटर, करंट इलेक्ट्रिसिटी, ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन जैसे अध्यायों को अधिक महत्व दिया गया था। छात्रों के अनुसार, कुल मिलाकर भौतिकी अन्य दो विषयों की तुलना में कठिन रही।

JEE Advanced 2024 Paper 1 analysis: गणित में लंबे प्रश्न थे

जेईई एडवांस्ड 2024 पेपर-1 में गणित सेक्शन आसान से मॉडरेट लेवल की रही। जिसमें फंक्शन, लिमिट, डेफिनिट इंटीग्रल, मैट्रिसेस और स्टैटिक्स एंड प्रोबेबिलिटी से प्रश्न पूछे गए थे। क्रमपरिवर्तन और संयोजन, कॉम्प्लेक्स नंबर, 3-डी ज्यामेट्री, वृत्त और दीर्घवृत्त के चैप्टर से कुछ अच्छे प्रश्न थे। छात्रों को गणित सेक्शन में कुछ प्रश्न लंबे और समय लेने वाले लगे।

JEE Advanced 2024 Paper 1 analysis: केमिस्ट्री मध्यम रही

जेईई एडवांस 2024 शिफ्ट 1 में केमिस्ट्री सेक्शन में कार्बनिक रसायन विज्ञान पर अधिक जोर दिया गया। अकार्बनिक रसायन विज्ञान में केवल एनसीईआरटी से कुछ प्रश्न शामिल थे। भौतिक रसायन विज्ञान के प्रश्न रासायनिक गतिकी, रासायनिक संतुलन, परमाणु संरचना और थर्मोडायनामिक्स जैसे विषयों से पूछे गए थे। छात्रों ने बताया कि मिक्स्ड-कॉन्सेप्ट वाले प्रश्न पूछे गए थे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]