JEE Advanced 2026 Answer Key: जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की jeeadv.ac.in पर जारी, दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | May 25, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee) ने आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर 25 मई को सुबह 10:00 बजे से जेईई एडवांस्ड 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
परीक्षार्थियों को जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौतियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 25 मई से 26 मई, 2026 को शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जेईई एडवांस्ड 2026 फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। जेईई एडवांस्ड प्रोविनजल उत्तर कुंजी के माध्यम से छात्र अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी।
Also read दिल्ली हाईकोर्ट ने फर्जी शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को दिए निर्देश
जेईई एडवांस्ड 2026 प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2026 तैयार की जाएगी। अंतिम कुंजी जारी होने के बाद कोई आपत्ति या चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
आईआईटी रुड़की 1 जून को फाइनल आंसर की और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026 जारी करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद जोसा (JoSAA) काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की रैंक, सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग के दौरान भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।
JEE Advanced 2026 Provisional Answer Key: आपत्तियां कैसे दर्ज करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सहायक दस्तावेज और शुल्क भुगतान के साथ चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं:
- सबसे पहले, जेईई एडवांस्ड कैंडिडेट पोर्टल पर विजिट करें।
- पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल की मदद से लॉगिन करें।
- चैलेंज आंसर की या फीडबैक विकल्प पर क्लिक करें।
- आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रश्न आईडी का चयन करें।
- वैध सहायक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]CBSE Class 12 Scanned Copy 2026: सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन तिथि 25 मई तक बढ़ाई
कुछ छात्रों और अभिभावकों द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच