JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी क्लोज, आवेदन लिंक jeeadv.nic.in, 18 मई को एग्जाम
Santosh Kumar | May 2, 2025 | 09:16 AM IST | 2 mins read
इस साल कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन करने के योग्य घोषित किया गया है; जो पिछले 6 सालों में सबसे कम है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 2 मई को समाप्त कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2025 शाम 5 बजे तक है। आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र भरने के लिए, सभी महिला उम्मीदवारों और एससी / एसटी / विकलांग व्यक्तियों को 1600 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड आवेदन शुल्क के रूप में 3200 रुपये का भुगतान करना होगा।
विदेशी नागरिकों के लिए शुल्क: सार्क देशों के लिए 100 डॉलर, गैर-सार्क देशों के लिए 200 डॉलर। विदेश में परीक्षा देने वाले भारतीयों और सार्क नागरिकों के लिए शुल्क 150 डॉलर और गैर-सार्क देशों के लिए 250 डॉलर होगा।
JEE Advanced 2025 Exam Date: जेईई एडवांस्ड एग्जाम डेट
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2025 के एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किए जाएंगे। प्रोविजनल आंसर की 26 मई को सुबह 10 बजे तक जारी होने की संभावना है, और फाइनल आंसर की और परिणाम 2 जून, 2025 को घोषित किए जाने वाले हैं।
JEE Advanced 2025 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई एडवांस्ड पंजीकरण 2025 फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2025 उम्मीदवार पोर्टल पर आईडी लॉगिन करें।
- इसके बाद जेईई जेईई एडवांस्ड पंजीकरण निर्देश को पढ़ें।
- जेईई एडवांस्ड 2025 एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
- दस्तावेज जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी डिटेल्स को जांचें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
इस साल कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन करने के योग्य घोषित किया गया है; जो पिछले 6 सालों में सबसे कम है। छात्रों को जेईई एडवांस्ड प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा